यह दोनों देशों के गहरे संबंधों के लिए श्रद्धांजलि, मुजीबुर रहमान को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर बांग्लादेश

साल 2020 का गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को दिया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने इस बाद की जानकारी दी है।

नई दिल्ली। बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को साल 2020 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर बांग्लादेश सरकार ने कहा कि उनके राष्ट्रपिता को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाना बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए सम्मान की बात है। यह पुरस्कार भारत-बांग्लादेश के हमेशा से गहरे रहे संबंधों के लिए एक श्रद्धांजलि है।

Sheikh Mujibur Rahman

मालूम हो कि साल 2020 का गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को दिया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने इस बाद की जानकारी दी है। गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1995 से प्रतिवर्ष महात्मा गांधी के बताए सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति पंथ से परे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में पीएम मोदी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन कर्नाटक में कोई कार्रवाई नहीं करते: कुमारस्वामी

इस बार गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की इसके अलावा जूरी के सदस्यों में भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस संगठन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+