पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शोक में बांग्लादेश उच्चायोग ने झुकाया अपना राष्ट्रीय ध्वज
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शोक में बांग्लादेश उच्चायोग ने झुकाया अपना राष्ट्रीय ध्वज
नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार शाम लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। प्रणब मुखर्जी के निधन में भारत में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताया था। वहीं बुधवार को नर्द दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रीय शोक मनाते हुए बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया।
Recommended Video

बता दें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बांग्लादेश के बहुत अच्छे मित्र थे। उनकी याद में, बांग्लादेश सरकार ने आज राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया था। बांग्लादेश उच्चायोग के मोहम्मद इमरान ने कहा कि हम उसके प्रति अपना सम्मान अदा करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

बांग्लादेशी विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने दिवंगत भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने ढाका में स्थित भारतीय उच्चायोग पहुंच कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। सोमवार, 31 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद 84 वर्षीय प्रणब दा के निधन हो गया था। भारत सरकार ने उनके निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।













Click it and Unblock the Notifications