'फ्रिज के पास कीड़े, बदबू', बेंगलुरु में 30 टुकड़ों में बेटी की लाश देख मां के उड़े होश, जानें FIR में और क्या
Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के एक फ्लैट में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां एक महिला महालक्ष्मी दास की कटी हुई लाश फ्रिज से बरामद हुई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसकी 58 वर्षीय मां, मीना राणा फ्लैट में दाखिल हुई। स्थानीय पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही तेज दुर्गंध के बारे में परिवार को जानकारी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, शव के 30 टुकड़े करके फ्रिज में रखा गया था। फ्रिज से टपकता खून और फ्लैट में बिखड़े कपड़े काफी संषर्घ को बयान करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का खुलासा कैसे हुआ?

मीना राणा ने अपनी एफआईआर में बताया कि वह अक्सर अपनी बेटी महालक्ष्मी से मिलने आया करती थीं। कुछ दिनों पहले, महालक्ष्मी के पड़ोसी ने उसके भाई उक्कुम सिंह को बताया कि फ्लैट से बदबू आ रही है। 21 सितंबर को, जब परिवार फ्लैट पर पहुंचा, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। मकान मालिक से दूसरी चाबी मिलने के बाद जब वे अंदर दाखिल हुए, तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए।
फ्रिज के पास खून के धब्बे, लिविंग रूम में बिखरे पड़े थे कपड़े
एफआईआर के अनुसार, फ्लैट में घुसते ही मीना राणा को फ्रिज के बाहर कीड़े नजर आए। फ्लैट के बदबू फैली हुई थी और लिविंग रूम में कपड़े, चप्पल, बैग और सूटकेस बिखरे पड़े थे। सबसे भयानक नजारा फ्रिज के पास था, जहां खून के धब्बे नजर आए। जब मीना राणा ने फ्रिज खोला, तो वह डर के मारे भागकर बाहर चली गईं और तुरंत अपने दामाद इमरान को सूचना दी। इमरान ने पुलिस को तुरंत बुलाया।
2 सितंबर को हुई थी बेटी से आखिरी बार बात
महालक्ष्मी और उसकी मां के बीच आखिरी बातचीत 2 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से परिवार को उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब परिवार ने फ्लैट का दौरा किया, तब जाकर इस अपराध का खुलासा हुआ।
30 टुकड़ों में रखी गई थी फ्रिज में लाश
पुलिस जांच में पाया गया कि महालक्ष्मी के शव को 30 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया था। यह अपराध 4-5 दिन पहले किया गया होने का अनुमान है।
महालक्ष्मी दास मल्लेश्वरम स्थित कपड़े की दुकान 'फैशन फैक्टर' में टीम लीडर के रूप में काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि मृतका अपने पति के साथ नहीं रह रही थी और हत्या के पीछे पति समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो इस हत्या की हर संभव एंगल से जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications