डेटिंग ऐप्स नहीं, अब भोलनाथ का सहारा! बेंगलुरु के टेक युवाओं का 'लव हैक', 16 सोमवार व्रत से प्यार की तलाश

Bangalore Techies 16 Somwar Fast: भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु अपने आप में बेहद खास शहर है। यहां स्टार्टअप्स, ऐप्स और नए-नए आइडियाज की भरमार है, लेकिन इसी आधुनिकता की ओर बढ़ते शहर में कुछ युवा टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स ने प्यार पाने के लिए एक बेहद पारंपरिक रास्ता चुना है, जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पिछले साल नवंबर में डेटिंग ऐप्स से ऊब चुके सिंगल दोस्तों के एक ग्रुप ने अब इस पुराने तरीके से प्यार की तलाश करने की योजना बनाई। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, एंटरप्रेन्योर और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के एक ग्रुप ने तय किया कि अब समय आ गया है कुछ 'क्लासिक' करने का।

16 Somwar Fast

उन्होंने मिलकर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए 16 सोमवार तक व्रत रखने की योजना बनाई। एक ऐसी पुरानी परंपरा, जिससे माना जाता है कि आदर्श जीवनसाथी की प्राप्ति में सहायक होती है। इसे शुरू करने वाली रितिका अग्रवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "हमने पिछले साल नवंबर में एक मजेदार छोटी सी चीज शुरू की थी, जिसमें हम में से 6 ने पुराने स्कूल (भ्रमपूर्ण) तरीके से प्यार खोजने का फैसला किया और 16 सोमवार तक उपवास किया।"

उनकी पोस्ट के बाद यह वायरल हो गया। "16 सोमवार 2.0" नाम से नए बैच के लिए 100 से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई और उन्हें डीएम किया। इस ग्रुप में बोर्ड गेम्स के दीवाने, स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले, और टोटल 'नर्ड्स' शामिल हैं - जो अब अपनी लव लाइफ को थोड़ा फुल डिवोटेड मोड में ले जाना चाहते हैं।

HT.com से बातचीत में रितिका ने बताया, "ये विचार अचानक ही आया - जब ये समझ में आया कि '16 सोमवार' एक साथ दो चीजे हल कर सकता है, प्यार की तलाश और स्पिरिचुअल कनेक्शन।"

तो क्या व्रत रखने से कोई रिजल्ट मिला?

जब रितिका से पूछा कि व्रत करने का कोई फल मिला तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां और ना। बहुत अच्छी डेट्स हुईं, कुछ बेहतरीन लोगों से मुलाकात हुई, लेकिन हम अभी भी सिंगल हैं।"

'16 सोमवार व्रत' क्या है?

यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और विशेष रूप से उन लोगों द्वारा रखा जाता है, जिन्हें विवाह में बाधा आ रही हो या जो अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हों। सोमवार का दिन शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है, और जब लगातार 16 सोमवार उपवास रखा जाए, तो माना जाता है कि इच्छित वर/वधू की प्राप्ति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+