बेंगलुरु-पटना इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में हुई इमजेंसी लैंडिंग, फिर नहीं बच सकी मासूम की जान

हैदराबाद। बेंगलुरु से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट की हैदराबाद के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कारण था चार माह की एक बच्‍ची की तबीयत खराब होना। दर्दनाक बात ये रही कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी बच्‍ची की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्रा कर रही चार माह की बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बेंगलुरु-पटना इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में हुई इमजेंसी लैंडिंग, फिर नहीं बच सकी मासूम की जान

इसके चलते चालकों ने विमान को आपातकाल में शमशाबाद एयर पोर्ट में उतार दिया। अधिकारियों ने बच्ची को तुरंत अपोलो अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि मासूम को क्‍या समस्‍या हुई थी। वहीं विमान कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जानकारी मिलते ही फौरन इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया लेकिन तबतक बच्‍ची की हालत बिगड़ चुकी थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+