बेंगलुरु के ईदगाद मैदान पर नहीं होगी गणेश पूजा, SC ने कर्नाटक HC के फैसले पर लगाई रोक
नई दिल्ली, 30 अगस्त। बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। जिसके बाद अब बुधवार को इस स्थल पर कोई गणेश चतुर्थी समारोह नहीं होगा। वहीं ईदगाह में गणेश पूजा उत्सव की घोषणा के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर पुलिस बल के 1600 जवानों की तैनाती की गई है।

मामला कर्नाटक के बेंगलुरु के चामराजपेट स्थित ईदगाह मैदान का है। जहां एक ईदगाह मैदान का प्रयोग गणेश उत्सव के लिए किए जाने को लेकर कर्नाटक वक्फ बोर्ड विरोध कर रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को मामले में सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। कोर्ट ने कहा कि बुधवार को इस स्थल पर कोई गणेश चतुर्थी समारोह नहीं होगा।
ये है मामला
पिछले दिनों कर्नाटक हाईकोर्ट ने मैदान में गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी थी। लेकिन इस फैसले को कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वक्फ बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि ईदगाह की जमीन 100 साल से हमारे पास है। इसलिए गणेश पूजा की अनुमति नहीं दी जा सकती। चूंकि गणेश उत्सव कल से शुरू हो रहा है। ऐसे में मामले में सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई मंगलवार देर शाम की और आदेश दिया कि बुधवार को इस स्थल पर कोई गणेश चतुर्थी समारोह नहीं होगा। मौके पर यथा स्थिति बनाए रखी जाए।
स्थल पर 1600 पुलिस कर्मी तैनात
बेंगलुरु के डीसीपी लक्ष्मण बी. निम्बार्गी (वेस्ट जोन) ने बताया कि ईदगाह मैदान के पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी समुदाय के नेताओं के साथ शांति बैठक की है। चामराजपेट में लगभग 1600 पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। तीन DCP, 21 ACP, लगभग 49 निरीक्षक, 130 PSI और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) भी स्थल पर तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications