प्रत्‍युषा के जाने के 5 साल बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने पेरेट्स के बारे में किया बड़ा खुलासा

मुंबई, 21 जून। टीवी के पॉपुलर धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों की फेवरेट एक्‍ट्रेस थीं। 2016 में अचानक प्रत्‍युषा का जाना दर्शकों को बहुत खला था। प्रत्‍युषा की मौत का कथित आरोप उनके एक्‍स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर लगा था। उस प्रत्‍युषा बनर्जी के दोस्‍तों ने विकास को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहराया था। वहीं अब राहुल राज सिंह ने प्रत्‍युषा की मौत के लिए उनके पेरेंट्स को जिम्‍मेदार ठहराया है।

 राहुल राज ने प्रत्‍युषा के जाने के 5 साल बाद तोड़ी चुप्‍पी

राहुल राज ने प्रत्‍युषा के जाने के 5 साल बाद तोड़ी चुप्‍पी

पहले बता दें हाल के दिनों प्रत्‍युषा बिग बॉस 14 में विकास गुप्‍ता के कारण तब दोबारा सुर्खियों में आ गई थी जब विकास ने प्रत्‍युषा के साथ डेट करने का दावा किया था। राहुल राज ने भी विकास के इस दावे परअपनी प्रतिक्रिया दी थी और प्रत्युषा की दोस्त और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी बात रखी थी। अब राहुल राज सिंह ने इस पूरे मामले पर फिर से अपनी वर्षों पुरानी चुप्‍पी तोड़ी है।

पेरेट्स के लालच से परेशान होकर प्रत्‍युषा ने अपनी जान ले ली

पेरेट्स के लालच से परेशान होकर प्रत्‍युषा ने अपनी जान ले ली

पहले बता दें 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद प्रत्युषा के माता-पिता और दोस्तों ने राहुल पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में राहुल को बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर रिहा हुए थे। वहीं अब राहुल ने दिवंगत प्रत्‍युशा के मां-बाप पर आरोप लगाया है कि उनके पैसों के लालच से परेशान होकर प्रत्‍युषा ने अपनी जान ले ली। प्रत्‍युषा का सारा गुस्‍सा उसके पेरेंट्स के लिए था।

मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा

मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा

एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राहुल राज सिंह ने कहा, 'कोविड महामारी ने मामले को जरूरत से ज्यादा लंबा खींच दिया। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब कोर्ट मुझे क्लीनचिट देगा। मैं जानता हूं कि मैं बेगुनाह हूं।''मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा। उसके पैरेंट्स के लालच ने उसे मारा है। वह उनकी अंतहीन मांगों को पूरा करने में असमर्थ थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की थी, मारने की नहीं। वो मेरे अंदर आज भी जिंदा है।

बिना सबूत के पब्लिसिटी के लिए मुझे बदनाम किया।

बिना सबूत के पब्लिसिटी के लिए मुझे बदनाम किया।

प्रत्यूषा के जो लोग अपने को दोस्‍त होने का दावा करते है उनमें विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने उनकी मौत के लिए मुझे जिम्‍मेदार बताया लेकिन उनकी आत्‍मा जानती है कि उन्‍होंने गलत किया। वो यह भी जानते हैं कि उन्होंने यह तमाशा क्यों किया?''उन्होंने बिना सबूत के पब्लिसिटी के लिए मुझे बदनाम किया। प्रत्युषा ने मुझे जो आखिरी कॉल किया था, उसमें मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। राहुल राज सिंह ने कहा इन दोनों के झूठे आरोप के कारण मेरा करियर बरबाद हो गया और मेरे जीवन के 5 साल बरबाद हो गए। जज ने भी मुझे आखिरी फोन कॉल के आधार पर जमानत दी। अब मैं विकास गुप्‍ता और काम्‍या पंजाबी पर मानहानि का मुकद्दमा करूंगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

https://hindi.oneindia.com/photos/what-is-nude-yoga-its-benefits-oi63182.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+