Odisha Train Accident: कौन है रेलवे सिग्नल JE आमिर खान, जिसका घर CBI ने किया सील, क्या है रेल हादसे से संबंध
Odisha Balasore Train Accident junior engineer Amir Khan: ओडिशा के बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने 19 जून को रेलवे सिग्नल जूनियर इंजीनियर (JE) आमिर खान के किराए के घर को सील कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर रेलवे इंजीनियर आमिर खान ओडिशा ट्रिपल ट्रेन त्रासदी में एक संदिग्ध है जिसकी सीबीआई जांच कर रही है। सोरो में अन्नपूर्णा राइस मिल के पास स्थित आमिर खान के घर पर जब सीबीआई की टीम पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। बाद में सीबीआई ने इसे सील कर दिया।

क्यों किया है घर सील?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सीबीआई ने सोरो सेक्शन के तहत काम करने वाले एक रेलवे सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान से पूछताछ की है और उसके घर को सील कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम सोमवार (19 जून) सुबह इंजीनियर के घर पहुंची और उसे सील कर दिया।
जूनियर इंजीनियर आमिर खान के पड़ोसियों के मुताबिक, हादसे के बाद से ही घर में ताला लगा हुआ था। एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'सीबीआई की टीम आगे की पूछताछ के लिए इंजीनियर को उसके घर ला सकती है, जिसके कारण उन्होंने घर को सील कर दिया है। इसे इंजीनियर की मौजूदगी में खोला जाएगा।''
बता दें कि सीबीआई ने पहले सबूत सुरक्षित करने के लिए बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर रिले रूम, पैनल और अन्य उपकरणों को सील कर दिया था।
उन्होंने बहनागा बाजार स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों सहित कई रेलवे अधिकारियों से भी पूछताछ की थी और रिकॉर्ड रूम से उनके मोबाइल फोन के साथ-साथ लॉग बुक और दुर्घटना से पहले और बाद के डिजिटल लॉग को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया था।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #OdishaTrainAccident
2 जून 2023 को बालासोर के बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे में 292 यात्रियों की जान चली गई है और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। सीबीआई द्वारा घर सील किए जाने के बाद ट्विटर पर #OdishaTrainAccident और "Amir Khan" ट्रेंड करने लगा है। जिसपर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है।
कौन है जूनियर इंजीनियर 'आमिर खान'?
जूनियर इंजीनियर आमिर खान भारतीय रेलवे का एक कर्मचारी है। सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान सोरो सेक्शन के तहत काम कर रहा था। सीबीआई ने पहले भी जूनियर इंजीनियर आमिर खान से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की थी।
सीबीआई की टीम 16 जून को जांच के बाद बालासोर से चली गई थी। हालांकि सीबीआई टीम सोमवार 19 जून को वापस लौट आए और आमिर खान के घर को सील कर दिया। सीबीआई बहनागा स्टेशन मास्टर के घर भी गई थी। रिपोर्ट कहती है कि सीबीआई के दो कर्मी घर की निगरानी कर रहे हैं।
क्या 'आमिर खान' का परिवार है लापता?
मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि पूछताछ के बाद आमिर खान और उसका परिवार किराए के मकान से लापता हो गया है।
हालांकि 20 जून को साउथ ईस्टर्न रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, ''कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बहानागा रेलवे स्टेशन का एक रेलवे कर्मचारी फरार और लापता है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। पूरा स्टाफ मौजूद है और पूछताछ का हिस्सा है। जब भी जांच एजेंसी उन्हें बुला रही है, वो पूछताछ के लिए जा रहे हैं।''
भारतीय रेलवे में सिग्नल जूनियर इंजीनियर की भूमिका क्या होती है?
सिग्नल जूनियर इंजीनियर पॉइंट मशीन, इंटरलॉकिंग सिस्टम और सिग्नल आदि सहित सिग्नलिंग उपकरण को स्थापित करने, बनाए रखने और मरम्मत के लिए जिम्मेदार है। मो टे तौर पर कहे तो सिग्नल जूनियर इंजीनियर ट्रेन संचालन को सुचारू रूप से और सुरक्षित रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रेलवे अधिकारियों को हादसे को लेकर इस बात का है शक ?
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन दुर्घटना संभवत, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ करने की वजह से हुई है।
खुर्दा के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) रिंकेश रॉय ने कहा है कि, "आपको हरी झंडी तभी मिलती है, जब आप सभी पूर्व-शर्तें पूरी करते हैं जैसे कि रूट सेट है और सब कुछ सही है। तकनीकी रूप से मामूली समस्या होने पर भी किसी भी परिस्थिति में ग्रीन सिग्नल नहीं दिया जाता है और यह लाल हो जाता है। यह तब तक हरा नहीं हो सकता जब तक कि किसी ने इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की है, किसी ने इसके साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ नहीं की है।''
देखिए लोगों के ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications