Odisha Train Accident: सीएम नवीन पटनायक ने की राजकीय शोक की घोषणा, नहीं होगा आज कोई समारोह
Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब 7 बजे ट्रेन के पटरी से उतर जाने की भीषण दुर्घटना में 233 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 900 से ज्यादा घायल हैं।

Odisha Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर, बहनागा बाजार में हुए भीषण रेल हादासे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा करते हुए कहा कि इस दिन कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 233 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई और 900 अन्य घायल हो गए।
घोषणा के मुताबिक 3 जून यानी आज शनिवार को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई भी जश्न या समारोह नहीं आयोजित की जाएगी। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम इसकी जानकारी दी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बालासोर में तीन ट्रेन के आपस में टकराने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और घटना की खबर उनके मंत्रालय तक पहुंचने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
Balasore Train Accident: कैसे हुआ बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट
2 जून की शाम 7 बजे के करीब ओड़िशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हुई। शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841) के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण वे विपरीत पटरी पर गिर गए। ये ट्रेन हावड़ा से चेन्नई की ओर जा रही थी।
Recommended Video

इसी दौरान बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) पटरी से उतरे हुए डिब्बों से टकरा गई, जिससे उसके अपने ही तीन-चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ये ट्रेन यशवंतपुर से हावड़ा की ओर जा रही थी। उसके बाद ये एक अन्य पटरी पर खड़े मालगाड़ी से टकरा गई।
बालासोर रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा घायल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications