Balasore train accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना की आंखों देखी, लोको ड्राइवर,गार्ड और TTE की जुबानी

Balasore train accident:शुक्रवार शाम में ओडिशा में जो भयानक ट्रेन हादसा हुआ था, उसके तीन महत्वपूर्ण चश्मदीदों का पक्ष सामने आया है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से कहा है कि वहां हुआ क्या था।

chilling conversation with loco driver,guard,TTE

ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे के दौरान वहां कितना भयानक मंजर था, रविवार को यह बयां किया है रेलवे बोर्ड की मेंबर (ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट) जया वर्मा सिन्हा ने। इस हादसे में आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक 275 यात्रियों की जान चली गई है। रेलवे बोर्ड की मेंबर ने वह बातें बताई हैं, जो दुर्घटना के तुरंत बाद लोको ड्राइवर, गार्ड और टीटीई ने बताई है। उन्होंने ये भी बताया है कि इस हादसे में हताहतों की संख्या इतनी ज्यादा होने का क्या कारण है?

Balasore train accident

कोरोमंडल के ड्राइवर ने देखा भयानक मंजर
रेलवे बोर्ड की मेंबर जया वर्मा सिन्हा ने कहा है, 'हमनें कोरोमंडल के ड्राइवर से बात की। वह तब होश में थे, जब बताया कि उन्हें ग्रीन सिग्नल मिला था।' वह बहुत ही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन पर आ गई थी।

Balasore train accident

मालगाड़ी के गार्ड की बाल-बाल बची जान
वो बोलीं, 'मैंने लौह अयस्क ट्रेन के गार्ड से भी बात की। यह ईश्वर की कृपा थी कि उनकी जान बच गई। ट्रेन के इंजन ने गार्ड के ब्रेक वैन को कुचल दिया। अगर गार्ड उसके अंदर होते, तो उनकी जान चली जाती। दुर्घटना के समय लौह अयस्क वाली ट्रेन के गार्ड बाहर से ट्रेन की छानबीन कर रहे थे।'

Balasore train accident

हावड़ा यशवंतपुर एक्सप्रेस के टीटीई भी भाग्यशाली रहे
उनके मुताबिक दुर्घटना के 15 मिनट बाद ही उन्हें सूचना मिल गई। वो बोलीं, 'मैंने दूसरी ट्रेन हावड़ा यशवंतपुर एक्सप्रेस के ए1 कोच के टीटीई से भी बात की। उसने मुझे बताया कि उसने पीछे से एक तेज असामान्य आवाज सुनी। उसे लगा कि किसी तरह का अवरोध है। ए1 कोच के पीछे दो जेनरल कोच और गार्ड केबिन था। ए1 के पीछे वाले दोनों कोच ए1 से पूरी तरह से अलग हो गए और ट्रैक से दूर जा गिरे, जबकि ए1 कोच सुरक्षित रहा और आगे खिसक गया।'

Balasore train accident

सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस हुई दुर्घटना का शिकार-रेलवे बोर्ड
रेलवे बोर्ड की मेंबर ने यह भी बताया कि बालासोर में सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई, जिसमें 275 यात्रियों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सिग्नलिंग को लेकर कुछ मुद्दे सामने आए हैं और बोर्ड कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की डिटेल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है।

Recommended Video

    Odisha Balasore Train Accident की होगी CBI जांच, Ashwini Vaishnaw और क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी
    Balasore train accident

    लौह अयस्क से भरी ट्रेन से टकराने से हताहतों की संख्या ज्यादा-रेलवे बोर्ड
    उन्होंने कहा,'ट्रेन के ड्राइवर जो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, उन्होंने कहा कि ट्रेन ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही आगे बढ़ी। न तो उन्होंने किसी सिग्नल को जंप किया और ना ही ट्रेन तय सीमा से ज्यादा तेज चल रही थी।' हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार 128 किलोमीटर प्रति घंटे थी। उन्होंने यह भी कहा है कि 'मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी। क्योंकि मालगाड़ी पर लौह अयस्क लदा हुआ था, इसलिए कोरोमंडल एक्सप्रेस को अधिकतम नुकसान हुआ। इतनी ज्यादा संख्या में मौतें और घायल होने का कारण यही है।'

    Balasore train accident

    यशवंतपुर एक्सप्रेस की अंतिम दो बोगियों से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस
    रेलवे बोर्ड की मेंबर के मुताबिक 'कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां डिरेल होकर डाउनलाइन पर आ गईं और यशवंतपुर एक्सप्रेस की अंतिम दो बोगियों से टकरा गईं, जो कि उस समय डाउनलाइन पर 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाउनलाइन पर गुजर रही थी।'

    इसे भी पढ़ें- बालासोर रेल हादसे की होगी CBI जांच, रेलवे बोर्ड की सिफारिश पर रेल मंत्री वैष्णव का ऐलान

    इस हादसे में पहले 288 लोगों की मौत की खबरें आई थीं। लेकिन, ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने स्पष्ट किया कि मरने वालों की संख्या 275 है। उनका कहना कि कुछ शवों को दो-दो बार गिने जाने से यह दिक्कत आई थी। (इनपुट-एएनआई)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+