Odisha Train Accident: इलाज का जायजा लेने AIIMS भुवनेश्वर और कटक जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन हादसे में घायल लोगों के इलाज का जायजा लेने AIIMS भुवनेश्वर और कटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल का दौरा करेंगे। बता दें कि हादसे में 288 की मौत हुई है, जबकि 300 से अधिक अस्पताल में हैं।

Odisha Train Accident: बालासोर में हुए सबसे बड़े रेल हादसों में एक में 288 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन हादसे में घायलों के इलाज का जायजा लेंगे।
ओडिशा में घायलों की ट्रीटमेंट के इंतजाम का जायजा लेने मंडाविया रविवार को AIIMS भुवनेश्वर और कटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल का दौरा करेंगे। बता दें कि शुक्रवार शाम तीन ट्रेनों की टक्कर से हुए भीषण हादसे में 900 से अधिक घायल हुए थे।
अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 300 से कुछ अधिक लोग अभी भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। केंद्र के निर्देश पर घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। खुद पीएम मोदी रेस्क्यू पर करीबी नजर रख रहे हैं।
Union Health Minister Mansukh Mandaviya to visit AIIMS Bhubaneswar and Medical College in Cuttack tomorrow to take stock of medical assistance being provided to the injured victims of #OdishaTrainAccident: Sources
— ANI (@ANI) June 3, 2023
(file photo) pic.twitter.com/GwIUjYWxjg












Click it and Unblock the Notifications