महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले बालासाहेब थोराट चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, प्रोटेम स्पीकर की रेस में भी आगे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और सोनिया गांधी के विश्वसनीय बालासाहेब थोराट को कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कांग्रेस ने यह ऐलान महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया। ऐसी खबरें भी हैं कि बालासाहेब थोराट सबसे सीनियर विधायक होने के चलते प्रोटेम स्पीकर भी बनाए जा सकते हैं। बता दें कि थोराट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी करीबी हैं।

Balasaheb Thorat elected Congress Legislature Party leader before floor test in Maharashtra

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बीच कांग्रेस ने अपने विधायक दल के नेता का ऐलान कर दिया है, 8 बार विधायक चुने जाने वाले और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में भी राज्यपाल से उनके नाम कि सिफारिश की है। लेकिन ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बालासाहेब थोराट प्रोटेम स्पीकर नहीं बन पाएंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी नेता अजित पवार के गठबंधन की सरकार बनने के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। मंगलवार को न्यायालय ने सुनवाई करते हुए कहा कि 27 नवंबर की शाम पांच बजे तक प्रदेश में फ्लोर टेस्ट कराया जाए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि फ्लोर टेस्ट से पहले प्रोटेम स्पीकर का चुनाव हो और प्रोटेम स्पीकर की निगरानी में फ्लोर टेस्ट कराया जाए। कोर्ट के फैसले के बाद सभी पार्टियां राज्यपाल के पास प्रोटेम स्पीकर के लिए अपने नेताओं के नाम भेजे हैं। कांग्रेस ने बालासाहेब थोराट का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+