ओडिशा: लोकसभा चुनाव से पहले बीजद को झटका, सांसद बालभद्र माझी ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के सांसद बालभद्र माझी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माझी ओडिशा की नबरंगपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से सांसद हैं। गुरुवार को उन्होंने ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद को छोड़ने की जानकारी दी है। माझी ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।

Balabhadra Majhi MP from Nabarangpur Odisha resigns from Biju Janta Dal

इस्तीफा देने के बाद माझी ने कहा, मुझे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था इसलिए मैंने बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे अहसास दिलाया गया कि पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है। ऐसे में मैंने पार्टी से इस्तीफा देना ही ठीक समझा। मैं मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक से मिलकर इस्तीफा देना चाहता लेकिन समय ना मिलने पर उनके राजनीतिक सचिव को त्यागपत्र सौंपा। किसी दूसरे दल में शामिल होने को लेकर माझी ने कहा कि अभी उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है। समर्थकों से बातचीत के बाद ही इस पर फैसला लूंगा।

बीजद के चार बार के सांसद तथागत सतपति ने बीते हफ्ते राजनीति से सन्यास की घोषणा की थी। सतपति ने ट्वीट कर बताया था कि अब पत्रकारिता में और निडर आवाजों की जरूरत है। पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने आप को राजनीति से दूर कर रहा हूं।

इससे पहले चार मार्च को बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से सांसद रहे पांडा की गिनती तेज-तर्रार नेताओं में होती है। वो लोकसभा के अलावा राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। बीते साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उनको बीजू जनता दल से निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजद छोड़ दी थी और लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। मार्च में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+