Bajrang Singh: कौन है ड्रग्स का किंगपिन बजरंग सिंह? NSG और 26/11 मुंबई हमले से क्या है कनेक्शन?

Bajrang Singh: एक समय देश की सुरक्षा में जान जोखिम में डालकर आतंकियों से लड़ने वाला कमांडो अब खुद कानून तोड़ने वालों की कतार में खड़ा नजर आया। राजस्थान के सीकर का रहने वाला बजरंग सिंह, जिसने 26/11 मुंबई हमले जैसे बड़े आतंकी ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। अब गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, बजरंग सिंह करीब 200 किलो गांजा तेलंगाना और ओडिशा से राजस्थान ला रहा था, तभी स्पेशल टीम ने उसे धर दबोचा। सात साल तक एनएसजी कमांडो रह चुके बजरंग सिंह की ज़िंदगी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि वह आतंकी हमलों से लड़ने वाले हीरो से नशे के कारोबार का खिलाड़ी बन गया। राजनीति में किस्मत आज़माने के बाद उसका झुकाव अवैध धंधे की ओर बढ़ा और देखते ही देखते उसने अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क खड़ा कर लिया।

Bajrang Singh

200 किलो गांजे के साथ दबोचा गया

राजस्थान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह तेलंगाना और ओडिशा से करीब 200 किलो गांजा राजस्थान ला रहा था, तभी उसे बुधवार देर रात पकड़ लिया गया। बजरंग सिंह मूल रूप से सीकर जिले का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: BCCI ने की मोहसिन नकवी को जेल भेजने की तैयारी? 72 घंटों में दुबई पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

कौन है बजरंग सिंह?

बजरंग सिंह ने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और पहले सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती हुआ। हालांकि, वहां से थोड़े समय बाद ही उसे बाहर होना पड़ा। इसके बाद उसने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) जॉइन किया और सात साल तक कमांडो के रूप में सेवा दी।

26/11 ऑपरेशन का हिस्सा रहा

बजरंग सिंह उन कमांडो में शामिल था जिन्हें 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले (26/11) के दौरान ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने उस हमले में 166 लोगों की जान ले ली थी। बजरंग सिंह इस दौरान आतंकियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का हिस्सा था।

राजनीति से जुड़ी महत्वाकांक्षा

एनएसजी छोड़ने के बाद बजरंग सिंह की रुचि राजनीति की ओर बढ़ी। उसने 2021 में अपनी पत्नी को स्थानीय चुनाव लड़ाने की कोशिश की, हालांकि वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसी दौरान उसने इलाके में अपना नेटवर्क और प्रभाव बढ़ाना शुरू किया, जिसका इस्तेमाल बाद में उसने नशे का कारोबार खड़ा करने में किया।

ड्रग्स का किंगपिन कैसे बना?

पुलिस जांच में सामने आया है कि बजरंग सिंह ने अपने राजनीतिक संपर्क और इलाके में बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाकर एक अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क खड़ा किया। वह लगातार दक्षिण भारत से गांजा मंगवाकर राजस्थान और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

पुलिस ने अब उसके नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं।
ये भी पढ़ें: Indore MP News: लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई, नायब तहसीलदार और निलंबित सहायक ने 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+