'पठान' के विरोध में बजरंग दल ने किया हंगामा, अहमदाबाद के मॉल में की तोड़फोड़, फूंका शाहरुख खान का पुतला, VIDEO

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अल्फावन मॉल में हंगामा किया। उन्होंने फिल्म के पोस्टर फाड़ने के अलावा उन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने की चेतावनी भी दी।

पठान के विरोध में बजरंग दल ने किया हंगामा
Photo Credit:

pathaan shahrukh khan: अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले बुधवार को बड़ा हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रचार को लेकर अहमदाबाद के एक मॉल में तोड़फोड़ की। उन्होंने आगामी फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अल्फावन मॉल में हंगामा किया। उन्होंने फिल्म के पोस्टर फाड़ने के अलावा उन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने की चेतावनी भी दी। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की स्टारर फिल्म 'पठान' अपने गाने 'बेशरम रंग' के रिलीज होने के बाद से ही कई विवादों के घेरे में है।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म के ' Besharam Rang' गाने में 3 बदलाव, डायलॉग्स में बदले गए कई शब्द | वनइंडिया हिंदी

    'बेशरम रंग' गीत, जिसमें पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहने हुए हैं, बहुत से लोगों को अच्छा नहीं लगा है। कार्यकर्ताओं ने आगामी फिल्म 'पठान' और इसके गीत 'बेशरम रंग' के गाने के रिलीज होने के बाद से विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने शाहरुख खान का पुतला फूंका और "हिंदू भावनाओं को आहत करने" के लिए इस पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

    बता दें कि फिल्म पठान का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। यह सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी। रिलीज होने से पहले ही फिल्म पठान का विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Pathaan: टलेगी 'पठान' की रिलीज डेट, बदल जाएगा फिल्म का टाइटल? मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+