Pathaan: टलेगी 'पठान' की रिलीज डेट, बदल जाएगा फिल्म का टाइटल? मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला
फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस बीच फिल्म के टाइटल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Pathaan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान काफी चर्चा में है। जहां एक तरफ फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर भी अफवाहें उड़ी थी कि, भगवा बिकिनी को बदल दिया जाएगा। साथ ही फिल्म के टाइटल में भी बदलाव किए जाएंगे। अब फिल्म पठान को लेकर हो रही इन कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म पठान को लेकर बड़ा फैसला
बता दें कि, विवादों से घिरी फिल्म पठान को लेकर दावा किया जा रहा था कि, गाने 'बेशरम रंग' और इसके टाइटल 'पठान' में बदलाव किए जाएंगे। लेकिन हाल ही में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म को बिना किसी बदलाव के साथ रिलीज किया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने की है।

नही होगा फिल्म में कोई भी बदलाव
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि, फिल्म के टाइटल में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, '10 जनवरी को पठान का ट्रेलर रिलीज होगा। पठान के टाइटल में बिना किसी बदलाव के 25 जनवरी 2023 को फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में थिएटर में रिलीज की जाएगी'।
तरण आदर्श ने दी जानकारी
तरण आदर्श के इस ट्वीट पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस ने नाम न बदलने के फैसले पर मेकर्स का सपोर्ट किया। तो वहीं नेटिजेन्स ने फिल्म को फ्लॉप होने का दावा किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'एक अन्य डिजास्टर का इंतजार है'। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'शाहरुख खान का करियर इस फिल्म के बाद खत्म हो जाएगा'।

ट्रेलर को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
फिल्म पठान का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा ट्रेलर से पहले फिल्म के दोनों गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान रिलीज किया जा चुका है। अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
बता दें कि, फिल्म पठान से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म में किंग खान अपने खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आएंगे। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications