गरबा कार्यक्रमों में हिंदुओं को 'पवित्र' करने के लिए गो-मूत्र छिड़क रहा है बजरंग दल

गांधीनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन दिनों एक अजीबो-गरीब अभियान शुरु किया है। गैर-हिंदुओं को 'पवित्र' करने का अभियान। इससे भी अजीब-गरीब है इसका तरीका। जी हां गुजरात के गांधीनगर में गरबा आयोजनों में आने वाले गैर-हिंदुओं को पवित्र करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता उन पर गो-मूत्र छिड़क रहे हैं।

Bajrang Dal men sprinkle gau mutra on garba revellers in Gandhinagar

उनका मानना है कि ऐसा करने से गरबा कार्यक्रमों से गैर हिंदू दूर रहेंगे। हालांकि गुजरात के लोग इस कदम से बिल्‍कुल भी खुश नहीं हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक गांधीनगर के सेक्‍टर 11 में एक निजी गरबा आयोजन स्‍थल पर मंगलवार को बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्‍होंने कार्यक्रम में जाने वाले लोगों में गो-मूत्र छिड़कना शुरु कर दिया।

हालांकि ज्‍यादा लोगों ने इसपर ध्‍यान नहीं दिया लेकिन एक व्‍यक्ति ने इसका विरोध करते हुए पुलिस बुला लिया। अखबार की मानें तो उस व्‍यक्ति का नाम देवदत्त है। देवदत्त का कहना है कि उन्‍हें यह साबित करने की जरुरती नहीं है कि वह हिंदू हैं। उसने कहा कि यह हास्यास्पद है और ज्यादातर लोग इसे पसंद नहीं कर रहे, लेकिन वह डर की वजह से विरोध नहीं कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+