भारी बारिश से तेलंगाना बेहाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए 'बाहुबली' प्रभास, दान किए इतने करोड़

नई दिल्ली। हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है,राज्य बाढ़ की चपेट में है, बारिश की वजह से अभी तक करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है, सीएम राव ने खुद कहा कि पूरे तेलंगाना ने पिछले 100 वर्ष में ऐसी बारिश नहीं देखी थी। बाढ़ के कारण काफी लोग बेघर हो गए हैं तो अब इन बेघर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास, जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब डेढ़ करोड़ का योगदान दिया है।

तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए बाहुबली प्रभास...

एक्टर के इस कदम के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने इस पसंदीदा एक्टर की दिल-खोलकर तारीफ कर रहे हैं। वैसे इससे पहले भी प्रभास ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम राहत कोष में 4 करोड़ रुपये दान किए थे। मालूम हो कि प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं।

आज इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, दक्षिण कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश अत्यधिक बारिश हो सकती है और बारिश के दौरान तेज हवाएं और बिजल कड़कने की भी संभावना है और इस वजह से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से हो रही है बेमौसम बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से बेमौसम बारिश हो रही है, इसका असर नार्थ पर भी पड़ने वाला है, जिसकी वजह से बिहार-झारखंड, गुजरात और पश्चिम बंगाल के भी कुछ स्थानों पर बारिश संभव है, तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कहीं-कहीं तो आंधी-तूफान की भी आशंका है, जिसकी वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। विभग ने यहां भी दो दिनों का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+