Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं पर क्या कह दिया? वीडियो ने काटा बवाल
Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भले ही पुराना बताया जा रहा है, लेकिन क्लिप सामने आते ही इंटरनेट पर इस पर तीखी बहस शुरू हो गई। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक पक्ष इसे महिलाओं का अपमान बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही गई बात मान रहा है।
जो क्लिप वायरल हो रही है, वह किसी पुराने कथा या दिव्य दरबार की रिकॉर्डिंग लगती है। वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के बीच हंसी-मजाक के अंदाज़ में बात कर रहे हैं। अपनी महंगी गाड़ियों के शौक के बारे में बात करते-करते कुछ ऐसा कहते हैं कि लोग सन्न रह जाते हैं। पंडित जी कहते हैं कि वो तो मर्यादा है वरना में लुगाई भी बदलता। उनके इसी बयान पर बवाल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की लव मैरिज है या अरेंज? शादी के बाद सबसे पहले कहां जाने का है प्लान?
Dhirendra Shastri से जुड़ा क्या है पूरा मामला?
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह वीडियो एक कथा वाचन के दौरान की है। इस में बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं, "हमारी एक आदत है, भले हम कर्जा लेकर गाड़ी पर बैठें, लेकिन पड़ोसी को जलाने के लिए नई गाड़ी पर बैठेंगे। हमारे नाम एक भी गाड़ी नहीं है, और होगी भी नहीं। हम क्या करते हैं, हमारे चेले आते हैं, गाड़ी खरीदते हैं, कहते हैं गुरु जी इसपर हाथ धर दो। हम कहते हैं हाथ क्या धरना, पूरा शरीर ही 6 महीने धरवा दो। बोले कहना क्या चाह रहे? हम बोले कुछ भी नहीं, 6 महीने के लिए चाभी हमें दे दो, हम शरीर धरते रहेंगे, फिर तुम ले जाना।"
शास्त्री जी आगे कहते हैं, "गांव वालों का दिमाग खराब, बाबा फिर नई गाड़ी ले आया। वो तो मर्यादा है, हनुमान जी के भक्त हैं, वरना लुगाइयां भी बदलते।" धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान को सुनकर लोग हैरान हैं। हालांकि, लोगों का ये भी कहना है कि ये तो मजाक की बात है।
कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं?
कई लोगों ने बाबा के इस बयान को महिलाओं का अनादर बताया है। उनका कहना है कि किसी संत और सार्वजनिक मंच पर बोलने वाले व्यक्ति को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। आलोचकों के अनुसार, ऐसे शब्द समाज पर गलत प्रभाव डालते हैं। उधर, बागेश्वर धाम के समर्थकों और भक्तों ने इस वीडियो को कट-पेस्ट कर वायरल किए जाने का आरोप लगाया है। समर्थकों का कहना है कि यह पूरा प्रसंग एक मजाक था और इसे संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किया जा रहा है। उनका दावा है कि पंडित शास्त्री अक्सर कथाओं में हास्य जोड़कर माहौल हल्का रखते हैं।
कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था, वर्तमान में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और एक बेहद लोकप्रिय, पर विवादास्पद कथावाचक हैं। अपनी औपचारिक शिक्षा केवल 12वीं तक पूरी करने के बावजूद, वह अपने 'दिव्य दरबार' और 'पर्ची' पर लोगों की समस्याएं लिखने के 'चमत्कारिक' दावों के लिए जाने जाते हैं, जिसे वह हनुमान जी की कृपा बताते हैं।
उन्हें बड़ी संख्या में अनुयायियों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन अंधविश्वास को बढ़ावा देने और हिंदू राष्ट्र की खुली माँग के कारण वह तर्कवादी संगठनों और राजनीतिक आलोचकों के निशाने पर रहते हैं। उनका विवादास्पद और हास्यप्रद शैली का कथावाचन, जिसमें हाल ही में 'लुगाई भी रोज बदलता' जैसा बयान शामिल है, उन्हें लगातार मीडिया की सुर्खियों और विवादों के केंद्र में बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें: Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया की पहली झलक आई सामने, मेहंदी का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications