Badrinath Yatra: बदरीनाथ धाम में फिर गूंजे जयकारे, कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें
Badrinath Yatra: केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के पवित्र कपाट भी छह माह बाद खोल दिए गए। रविवार (4 मई) सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। करीब छह महीने तक बंद रहने के बाद कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड और देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में उल्लास देखने को मिला।

सभी के कल्याण के लिए हुई पूजा- धर्माधिकारी
वहीं इस अवसर पर ANI से बात करते हुए धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने कहा, 'आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि श्रद्धालु छह महीने तक मंदिर के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करते हैं। सर्वप्रथम सभी के कल्याण के लिए पूजा की जाती है, उसके बाद भगवान के पवित्र द्वार खोले जाते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य के कल्याण की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से भी यहां पूजन होता है।'
#WATCH | Uttarakhand: The portals of Badrinath Dham opened amid melodious tunes of the Army band and chants of Jai Badri Vishal by the devotees pic.twitter.com/BHzt7gWx4V
— ANI (@ANI) May 4, 2025
उन्होंने उन श्रद्धालुओं से भी प्रार्थना करने का आग्रह किया जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुँच सके।
'जो लोग यहाँ नहीं आ सके, वे अपने मन में भगवान की पूजा करें। आज ही श्री बदरीनाथ जी का श्रृंगार होगा और भारी भीड़ को देखते हुए पूरे दिन दर्शन की व्यवस्था रहेगी।'
सीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
वहीं इस पावन अवसर पर उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया साथ सभी यात्रियों की सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए भगवान से प्रार्थना की और मंदिर परिसर में जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें Char Dham Yatra 2025 में धामी सरकार की नई पहल, अब श्रद्धालुओं को मिलेगी हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा
कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर श्री बदरीनाथ धाम का अद्भुत दृश्य #BadrinathDham #ChardhamYatra25 pic.twitter.com/v5wGS4bzCe
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 3, 2025
आज बहुत ही पावन दिन है- CM धामी
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 'आज बहुत ही पावन दिन है, भगवान बदरी विशाल के कपाट खुल रहे हैं। मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड की इस पावन भूमि पर स्वागत करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी की यात्रा मंगलमय हो।'
30 अप्रैल से हुई चारधाम यात्रा की शुरुआत
बदरीनाथ धाम, चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थों में से एक है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। चारधाम यात्रा 2025 (Char Dham Yatra 2025) की औपचारिक शुरुआत 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए।












Click it and Unblock the Notifications