बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा और साउथ सुपरस्‍टार विष्‍णु विशाल ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत मैरिज एलबम

हैदराबाद, अप्रैल 22: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा और साउथ सुपरस्‍टार विष्‍णु विशाल ने आज (22 अप्रैल) को शादी रचाकर सदा के लिए एक दूजे को हो गए। अपनी लंबे समय से ज्वाला गुट्टा और विष्‍णु विशाल का लंबे समय से अफेयर था और आज ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल थे। ज्वाला गुट्टा हरे और लाल रंग की साड़ी में दुल्‍हन बनी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं विष्णु विशाल सफेद शर्ट और धोती पहनी। सोशल मीडिया पर ज्‍वादा गुट्टा और तमिल एक्‍टर विष्‍णु की शादी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सिंतबर में दोनों ने की थी सगाई

सिंतबर में दोनों ने की थी सगाई

ज्वाला गुट्टा ने पिछले साल सितंबर में अपने जन्मदिन के दिन साउथ के सुपरस्टार विष्णु विशाल के साथ सगाई की थी। शादी से पहले इन दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्मों की फोटोज भी वायरल हुईं। पहले ही दोनों ने बताया थी कि शादी में अधिक मेहमान नहीं होगे। बता दें एक्टर बनने से पहले विष्णु तमिलनाडु के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

हैदराबाद में ज्‍वाला विष्‍णु ने की रजिस्‍टर्ड शादी

हैदराबाद में ज्‍वाला विष्‍णु ने की रजिस्‍टर्ड शादी

ज्वाला गुट्टा और विष्‍णु विशाल जोड़े ने हैदराबाद में अपने निकट और प्रियजनों की उपस्थिति में एक रजिस्‍टर्ड शादी की। चूंकि देश भर में कोवि -19 मामलों में तेज वृद्धि हो रही है, इसलिए दंपति ने अपने करीबी लोगों की उपस्थिति में शादी करने का फैसला किया। विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की अपनी शादी की एक तस्वीर शादी के फोटोग्राफर ने साझा की है। पारंपरिक कपड़ों में सजा ये जोड़ा यूजर्स से जमकर तारीफ और बधाई पा रहा है।

फोटो हो रही वायरल

अपने इस खास दिन के लिए बैंडमिंटन प्‍लेयर ज्वाला गुट्टा ने समुद्री हरे और लाल रंग के बॉडर की साड़ी पहनी है। इसके साथ दुल्‍हन के बोल्‍ड मेकअप में ज्‍वाला बहुत आकर्षक लग रही हैं।वहीं तमिल एक्‍टर विष्‍णु ने तमिल स्‍टाइल में वाइट शर्ट और धोती पहनी है वो इस ड्रेस में बहुत सिंपल नजर आ रहे।

ज्‍वाला गुट्टा की ये दूसरी शादी है

ज्वाला गुट्टा की ये दूसरी शादी है। नेशनल लेवल बैंडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने बेडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद संग पहली शादी की थी लेकिन छह साल ही शादी टूट गई और दोनों अलग हो गए।

पायल राजपुत की इन तस्वीरों को देख बढ़ जाएगा आपके शरीर का पाराhttps://www.filmibeat.com/photos/payal-rajput-65090.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+