Bad Weather Filghts Diverted: खराब मौसम के चलते विमानों का बदला रूट, कई फ्लाइट डायवर्ट

खराब मौसम के चलते कई विमानों का संचालन हुआ प्रभावित। लखनऊ, चंडीगढ़ और वाराणसी के विमानों को वापस बुलाया गया।

Flight

Bad Weather Filghts Diverted: जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार नीचे गिर रहा है और ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है उसकी सीधा असर आम जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के चलते दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से जानकारी दी गई कि विमानों को डायवर्ट किया गया है और चंडीगढ़, वाराणसी व लखनऊ जाने वाले विमानों को वापस बुलाना पड़ा। डायल की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सामान्य सामान्य है और विमानों का संचालन आराम से हो रहा है। खराब मौसम के चलते चंडीगढ़, वाराणसी, लखनऊ के विमानों को वापस दिल्ली बुलाना पड़ा।

बता दें कि इससे पहले स्पाइसजेट की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को चार घंटे विलंब से रवाना किया गया। यह विमान दिल्ली से सुबह 6.15 बजे रवाना होना था, लेकिन यह सुबह 10 बजे रवाना हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री ने आरोप लगाया कि स्पाइसजेट स्टाफ ने हमारी कोई मदद नहीं की और कई बार विमान के समय को बदला। एक यात्री ने कहा कि हमे सुबह 4.50 बजे मैसेज पर जानकारी दी गई कि विमान 6.45 पर रवाना होगा, लेकिन विमान के समय को कई बार बदला गया। ग्राउंड पर किसी भी स्टाफ ने हमारी मदद नहीं की। शुरुआत में कोई जानकारी नहीं दी गई कि क्यों विमान लेट हो रहा, बाद में कहा गया कि तकनीकी दिक्कत की वजह से फ्लाइट लेट हुई है।

सूत्रों की मानें तो स्पाइसजेट विमान SG130 को सुबह 6.15 पर उड़ान भरनी थी। लेकिन इसकी उड़ान में विलंब हुआ। वहीं विमान कंपनी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में खराब मौसम के चलते ऑपरेशनल वजहों से विमान की उड़ान में विलंब हुआ। स्पाइसजेट की ओर से मंगलवार की सुबह ट्वीट करके कहा गया कि खराब मौसम की वजह से दिल्ली से सभी फ्लाइट के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वह अपने विमान के समय को देखते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+