Fog Effects Today: घने कोहरे के चलते कई राज्यों में 'कोल्ड डे' घोषित, 21 ट्रेनें लेट, देंखे List

अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है

 Fog Effects Today

Weather Today ( कोहरे का असर): पूरे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बुरी तरह से जारी है। दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ते कोहरे ने शहरों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारतीय रेलवे ने कोहरे के चलते आज भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 21 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं। जो ट्रेनें लेट हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं..

 Fog Effects Today

  • दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे लेट
  • पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1:45 घंटे लेट
  • गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट
  • मालदा टून-दिल्ली जं. फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
  • बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे लेट
  • आनंद विहार 3 घंटे लेट
  • अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे लेट
  • राजगीर-नई दिल्ली 3:30 घंटे लेट
  • रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना 4 घंटे लेट
  • प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
  • लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट
  • लखनऊ-नई दिल्ली मेल 1:30 बजे लेट
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 2:00 घंटे लेट
  • दौलतपुर चौक-दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट
  • कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र 3 घंटे लेट
  • जबलपुर-निजामुद्दीन 2 घंटे लेट
  • अंबेडकर नगर-जम्मू तवी 1:45 घंटे लेट
  • चेन्नई-नई दिल्ली 2 घंटे लेट
  • अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 2:30 घंटे लेट
  • देहरादून-कटरा एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे लेट
 Fog Effects Today

आईएमडी ने ट्विटर पर कहा, "अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है ।' उसने यहां पर 'कोल्ड डे' घोषित कर रखा है। जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में पारा माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में पांच दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक आज आज सुबह 8.30 बजे दर्ज की गई विजिबिलिटी निम्नलिखित थी

  • पटियाला, अंबाला- 25-25 मीटर।
  • हिसार, रोहतक, करनाल, चूरू, गंगानगर, मेरठ, बरेली, गोरखपुर और अगरतला - प्रत्येक 50 मीटर।
  • दिल्ली (सफदरजंग और पालम) - 200 मीटर।
  • पंजाब के बठिंडा में दृश्यता 10 मीटर।

विभाग ने कहा कि कोहरे की स्थिति अब यही रहने वाली है इसलिए सबको सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। तो वहीं हिमाचल के भी ऊंचे इलाकों में आज स्नोफॉल हो सकता है तो ऐसा ही हाल उत्तराखंड का भी रहेगा तो वहीं मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। जबकि दक्षिण भारत में फिलहाल तो मौसम साफ है लेकिन रविवार से तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में फिर से बारिश के आसार नजर आ रहे है, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत पूरे उत्तर भारत छाया घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+