VIDEO: जब यूपी सरकार के खिलाफ छलका एक किसान का दर्द

हरदोई। एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि वो किसानों के लिए, किसानों के साथ है। कालाबाजारी, बिचौलियों को खत्म करने का दावा किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है, जहां एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। कांग्रेस ने वीडियो के बारे में बताते हुए लिखा है-'सरकारी केंद्रों पर किसानों का धान लेने से मना किया जा रहा है। किसान ने बताया कि दलाल बहुत ही सक्रिय है जिनकी जरिये से धान आप बेंच सकते हैं। हरदोई की मंडी में धान के रेट 1200 से 1300 के बीच है वही सरकारी केंद्रों पर 1,590 रेट है।'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि 'किसान का नाम राजपाल निवासी नानकगंज अपना धान लेकर सेंटर बेचने आया था। राजपाल ने दलाल का रास्ता नहीं अपनाया और उसका धान लेने से इसलिए मना कर दिया गया और उसके साथ दलालो द्वारा मारपीट की गई। राजपाल किसान ने सरकार का विरोध भी किया वही सेंटर इंचार्ज का कहना कि इनके धान के मानक नही पूरे है जिस कारण धान नही लिया जा रहा है।'

यूपी के हरदोई में किसान ने दिया श्राप, अगली बार ना आए भाजपा सरकार

कांग्रेस की यूपी इकाई की ओर से जारी किया गया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+