बॉलीवुड से बुरी खबर: कोरोना वायरस के कारण मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन
बॉलीवुड से बुरी खबर: कोरोना वायरस के कारण मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन
मुंबई, अप्रैल 16: कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस महामारी ने बॉलीवुड के कई सितारों को हमसे छीन लिया है। शुक्रवार को कोरोना वायरस ने फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका दिया। जानेमाने गीतकार पंडित किरण मिश्रा का निधन हो गया। अपने भक्ति गीतों से लोगों को मोह लेने वाले किरण मिश्रा 67 साल की उम्र में ही दुनिया से चल बसे। मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली।

बॉलीवुड को कोरोना ने दिया एक और झटका
मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्रा का शुक्रवार को मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। भक्ति गीत, भजन, कुछ चुनिंदा फिल्मों के अलावा उन्होंने कई सारे टीवी शोज के लिए गीत लिखे हैं। खबरों के मुताबिक उनके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल एकदम से गिर गया, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी । इसके बाद उन्हें सेवल हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए।

15 दिन पहले ली थी कोरोना वैक्सीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 दिन पहले ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। वैक्सीन डोज क बाद उन्हें हल्का बुखार आया था। उनके बेटे स्वदेश मिश्र ने मीडिया को उनके निधन की जानकारी दी। पंडित किरण मिश्रा के निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक का माहौल है। उनके करीबी मित्र अनूप जलोटा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। आपको बता दें कि अनूप जलोटा ने पंडित किरण मिश्रा के लिखे 50 से अधिक भक्ति गीतों को अपनी आवाज दी है।

बहुत याद आएंगे किरण
जाने-माने गायक अनूप जलोटा ने एक निजी चैनक के साथ बात करते हुए कहा कि पंडित किरण मिश्रा बहुत याद आएंगे। उनके निधन की खबर सुनकर वो भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि जितने मधुर उनके गीत हैं उतने ही सरल और सादगी का जीवन जीनों वालों में से किरण थे। उन्होंने कहा कि अब मैं उनकी दोस्ती को बहुत मिस करूंगा। उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। अपनी गीतों की तरह वो हमेशा अमर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications