आज की रैली में राहुल गांधी का होगा इन तीन मुद्दों पर फोकस
नई दिल्ली। आज दिल्ली में राहुल गांधी रामलीला मैदान में किसानों के हक में रैली करने वाले हैं। 59 दिनों के अवकाश के बाद आज राहुल गांधी भारी जनसमुदाय के सामने अवतरित होंगे।
आज की रैली में निम्नलिखित तीन अहम मुद्दों पर राहुल गांधी की नजर होगी
1.इस रैली के जरिये कांग्रेस आज राहुल गांधी को री-लांच करने जा रही है इसलिए उसकी पूरी कोशिश है कि इस रैली में भारी जनसमुदाय एकत्रित हो।
2.इस रैली के जरिये कांग्रेस राहुल गांधी को किसानों का मित्र बनाने में जुटी है।
3. राहुल गांधी पूरी तरह से ग्रामीण इलाकों को अपने वश में करने में लगे हैं इसलिए ही उन्होंने कल कहा कि वो इस बेरहम भूमि अधिग्रहण अध्यादेश-2015 का विरोध करेंगे और इसके चलते किसानों से लिए जाने वाले 200 लाख हेक्टेयर भूमि के कारण उनकी परेशानियों के लिए आवाज उठाएंगे।
यहां आपको बता दें कि आज रामलीला मैदान में जब राहुल गांधी जनसभा करेंगे तो वहां उनकी मम्मी सोनिया गांधी भी साथ होंगी।













Click it and Unblock the Notifications