भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ राहुल गांधी की रैली आज, मां सोनिया भी होंगी साथ
नई दिल्ली। 56 दिनों के अज्ञातवास से लौटे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आज अपनी मम्मी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे और किसानों के हक के लिए आज दिल्ली में एक रैली करेंगे।
राहुल गांधी और उनकी पार्टी 'किसान विरोधी' भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ आज रैली करने वाली है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी के अंदर इतनी ऊर्जा बची है कि वो एक बार फिर से पीएम मोदी और उनकी सरकार को टक्कर दे सकें।
राहुल गांधी की किसानों के रहनुमा बनने की कोशिश
वैसे गुरूवार को बैंकाक से लौटे राहुल गांधी शनिवार को काफी सक्रिय नजर आयें, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में बैठकर कई पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो उनके साथ किसी भी तरह का अपमान नहीं होने देंगे।
राहुल गांधी ने खुद को किसानों का दोस्त बताया
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए 2011 में राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध स्वरूप राहुल ने भट्टा परसौल में पदयात्रा निकाली थी। राहुल एक बार फिर उसी तरह किसानों की इस रैली का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
राहुल ने भट्टा परसौल में पदयात्रा निकाली थी
आज राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की इस जनसभा को संबोधित करेंगे।कांग्रेस 2013 में लाए गए अपने मूल विधेयक में किसी भी बदलाव का कड़ा विरोध कर रही है और उस प्रावधान को खत्म करने का विशेष तौर पर विरोध कर रही है, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए 80 फीसदी भूमि मालिकों की अनुमति को अनिवार्य रखा गया था।
भूमि विधेयक को बताया किसान विरोधी
मालूम हो कि आज की रैली में शामिल होने के लिए रविवार को एक 17 कोच वाली विशेष ट्रेन जयपुर से किसानों को राजधानी लेकर आएगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल गांधी का असर किसानों पर होता है और क्या उनकी आवाज में इतना दम है कि वो बीजेपी सरकार को भूमि अधिग्रहण विधेयक पर चुनौती दे सकें।













Click it and Unblock the Notifications