पिघल रही है गांधी और बच्चन परिवार के बीच दशकों पुरानी रिश्तों की बर्फ, जया-सोनिया की तस्वीरें कर रही हैं इशारा

Sonia Gandhi Jaya Bachchan: गांधी परिवार और बच्चन परिवार के दोस्ताना और दोनों परिवार के बीच आई खटास हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। गांधी और बच्चन परिवार की दोस्ती समय के साथ ठंडी पड़ती चली गई थी। वक्त के साथ उनका रिश्ता और कमजोर होता चला गया था। यहां तक दोनों परिवारों के बीच बात भी बंद हो गई थी। लेकिन आज की एक घटना के बाद कहा जा रहा है कि उनके रिश्ते अब पहले से और मधुर हो सकते हैं।

बुधवार (23 जुलाई) को एक वीडियो सामने आया, जिसमें सोनिया गांधी और जया बच्चन एक-दूससे से हंसकर बात करते हुए दिख रही हैं। दोनों महिला नेता अपनी राजनीतिक पार्टियों की प्रतिनिधि हैं और भारत के दो सबसे मशहूर परिवारों में से आती हैं। परिवार के दोस्ताना और दुश्मनी की कहानी के बीच उनकी ये तस्वीर अब अलग ही कहानी पेश कर रही है।

Sonia Gandhi Jaya Bachchan

एक साथ हंसती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन

असल में विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के बजट का विरोध करने एकत्र हुए थे। विपक्षी नेता राज्यसभा की कार्यवाही से बाहर निकलकर सदन के बाहर थे, तो कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी अपने काफिले से बाहर निकलीं। उनका स्वागत करने के लिए छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला खड़े थे।

कुछ कदम आगे बढ़ने पर सोनिया की मुलाकात तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन और समाजवादी पार्टी की पांच बार की राज्यसभा सांसद जया बच्चन से हुई, जो अमिताभ बच्चन की पत्नी भी हैं।

जानिए गांधी और बच्चन परिवार के दोस्ताना के बारे में?

एक समय ऐसा था जब गांधी परिवार और बच्चन परिवार के बीच काफी दोस्ती थी। लेकिन समय के साथ-साथ यह रिश्ता कमजोर होता गया। एक समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और महानायक अमिताभ बच्चन के बीच काफी नजदीकियां थीं। सोनिया गांधी और जया बच्चन के बीच भी दोस्ती थी।

राजीव गांधी के कहने पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी गए। लेकिन जब उनका नाम बोफोर्स घोटाले में आया तो अभिनेता से नेता बने अमिताभ बच्चन ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।

खबरों के मुताबिक राजीव गांधी को यह बात बुरी लगी और उन्होंने अमिताभ बच्चन से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'रिश्ता चुनने का अधिकार राजा के पास होता है।' ये माना गया था कि उनका इशारा गांधी फैमिली की तरफ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+