बबीता फोगाट ने पहलवानों को दिया ये आश्वासन और विपक्ष को घेरते हुए बोलीं -पहलवानों का इस्तेमाल किया जा रहा है
Wrestlers protest:भाजपा नेता बबीता फोगाट आरोप लगाया है कि विपक्ष पहलवानों का इस्तेमाल कर रहा है। इस मामले में जांच में शामिल बबीता ने अपने पहलवान साथियों को आश्वासन भी दिया।

Wrestlers protest: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश भर के शीर्ष पहलवान लंबे समय से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बृजभूषण सिंह पर महिला खिलाडि़यों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं इतने दिनों से पहलवानों के इस प्रदर्शन पर चुप्पी साध रखी ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट जो कि भारतीय जनता पार्टी की नेता भी हैं उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बबीता फोगाट बोलीं विपक्ष पहलवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता बबीता ने सोमवार को पहलवानों के द्वारा किए जा रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उनहोंने कहा विपक्षी दल अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश के शीर्ष पहलवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके साथ हेराफेरी की जा रही है।
बबीता फोगाट ने पहलवानों को दी ये सलाह
बता दें बबीता फोगाट इस मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित निगरानी समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा अपने पहलवान साथियों को अपने देश की सरकार और न्यायापालिका पर विश्वास रखने की सलाह दी।
विपक्षी पहलवानों का इंतजार कर रहे हैं
इंडिया टुडे से इस मुद्दें पर बात करते हुए बबीता फोगाट ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों द्वारा देश के पहलवानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बबीता फोगाट ने ये आश्वासन दिया और बताया कि सरकार पूरी गंभीरता के साथ विशेष समिति द्वारा जांच की निगरानी कर रही है। सरकार पहलवानों की सभी वैध मांगों पर गौर करेगी।
पदक गंगा नदी में विसर्जित करने हरिद्वार गए थे पहलवान
गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवान अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने के लिए पिछले हफ्ते हरिद्वार गए थे। उन्हें खाप और किसान नेताओं ने ऐसा नहीं करने से मनाने में कामयाब हो गए थे और नेताओं ने पहलवानों से उनकी शिकायतें दूर करने के लिए पांच दिन का समय मांगा और पहलवानों के सारे मेडल अपने पास सुरक्षित रख लिए थे।
दुखी मन से बबीता ने बोली ये बात
हरिद्वार में शीर्ष पहलवानों द्वारा मेडल बहाए जाने पर पूछे गए सवाल पर बबीता ने कहा के एक तरह से पहलवानों का इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा अगर मैं वहां होती तो ऐसा कभी नहीं होने देती, भले ही मुझे अपने साथी पहलवानों के पैर छूने पड़ते। उन्होंने कहा कि ये जो हुआ और हो रहा है उससे मुझे दुख होता है।
जिसने भी मेडल गंगा में बहाने का सुझााव दिया वो उनका भला नहीं चाहते हैं
बबीता फोगट ने कहा जिसने भी पहलवानों को अपने पदक विसर्जित करने का सुझाव दिया, उसने यह उनके अच्छे के लिए नहीं किया। वे पहलवानों के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि उनके खिलाफ हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि जब पहलवानों को अरेस्ट किया जाता है तो ये विपक्ष कहा गया था। उन्होंन कहा पहलवानों को गुमराह किया और जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही थी तो वे भाग गए।
Recommended Video

बृजभूषण पर लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बता दें भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के शीर्ष पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया सहित कई ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता पहलवान का विरोध कर रहे हैं। सिंह पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications