बाबा सिद्दीकी के साथ बेटे जीशान सिद्दीकी की भी थी हत्या की प्लानिंग! ऐसे बाल-बाल बची विधायक की जान
Baba Siddique Death: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और तीन बार के विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक गलियारे में सनसनी मच गई है। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इस हमला में शामिल होने की पुष्टि की है। वाई सिक्योरिटी के बावजूद बाबा सिद्दीकी को तीन हमलावरों ने 12 अक्टूबर की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में कई राउंड फायरिंग की गई।
गोली लगने के बाद लीलावती अस्पताल में बाबा सिद्दीकी को भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। तीन हमलावरों में से दो को हिरासत में लिया गया है और एक फरार है। अब कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ उनके बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को भी मारने की योजना थी। लेकिन उनकी जान बाल-बाल बच गई। नवंबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले ये बड़ी घटना है।

ये भी पढ़ें- Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या एक कॉन्ट्रेक्ट किलिंग, तीसरे शूटर की हुई पहचान, अब मास्टरमाइंड की तलाश
बाबा सिद्दीकी के साथ जीशान सिद्दीकी को भी मारना चाहते थे हमलावर!
सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के साथ जीशान सिद्दीकी को भी हमलावर मारना चाहते थे। जीशान इस हमले में बाल-बाल किसी तरह से बच गए। बाबा सिद्दीकी पर प्लान के तहत हमला किया गया है। 12 अक्टूबर की शाम बाबा सिद्दीकी बांद्रा के निर्मलनगर स्थित अपने दफ्तर में बैठेक थे। उस वक्त उनके बेटे जीशान भी उनके साथ थे।
बाबा सिद्दीकी दशहरा पर पटाखा फोड़ने के बाद घर जाने वाले थे। घर जाने के लिए वह रात करीब 9:49 बजे अपने दफ्तर से निकले। उसी दौरान एक कार वहां आई, उसमें से तीन लोग उतरे। तीनों ने रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। तीनों ने कार से बाहर निकलते ही सिद्दीकी पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें 6 गोली लगी। एक गोली उनके सीने में लगी और सिद्दीकी वहीं गिर पड़े। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- कौन होगा बाबा सिद्दीकी के करोड़ों की संपत्ति का वारिस? कौन हैं पत्नी शेहजीन सिद्दीक, क्या करते हैं बेटा-बेटी?
जीशान सिद्दीकी की जान एक फोन कॉल ने बचाई
असल में बाबा सिद्दीकी के साथ जीशान सिद्दीकी भी घर जाने वाले थे। लेकिन दफ्तर से वो अपने पिता के साथ निकलने वाले ही थे कि उनको एक फोन कॉल आ गया। जिसके बाद वह वापस ऑफिस चले गए। जीशान सिद्दीकी जब फोन पर बात कर रहे थे तो गोली चलने की आवाज सुनी। जैसे ही जीशान बाहर आए, बाबा सिद्दीकी घायल होकर जमीन पर गिरे थे।
सूत्रों के मुताबिक अगर जीशान सिद्दीकी ने फोन कॉल रिसीव नहीं किया होता तो हमलावर उन्हें भी गोली मार देते। इस घटना से 15 दिन पहले ही जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
ये भी पढ़ें- किराए की फ्लैट में रहकर रेकी, एडवांस में मिली थी पेमेंट, सामने आए बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े बड़े खुलासे
बाबा सिद्दीकी का होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बाबा सिद्दीकी का रविवार (13 अक्टूबर) रात 8.30 बजे मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि आज रात 8.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है। बाबा सिद्दीकी 2004 से 2008 तक सरकार में मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications