योग गुरु बाबा रामदेव ने साधा डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना, 'टैरिफ टेररिज्म' को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Baba Ramdev on Donald Trump: योग गुरु और पतंजलि के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्रंप पर गरीब और विकासशील देशों को डराने और 'टैरिफ आतंकवाद' फैलाने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा, "आज दुनिया में बौद्धिक उपनिवेशवाद (Intellectual Colonization) का नया दौर शुरू हो गया है। जब से डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आए हैं, उन्होंने 'टैरिफ आतंकवाद' का नया रिकॉर्ड बना दिया है। गरीब और विकासशील देशों को धमकाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। यह आर्थिक आतंकवाद है।"

उन्होंने आगे कहा कि "दुनिया को विनाश की ओर ले जाने की साजिश हो रही है। ऐसे में भारत को मजबूत बनना होगा। सभी भारतीयों को एकजुट होकर इन विनाशकारी शक्तियों को जवाब देना होगा।"
ये भी पढ़ें: Bageshwar Baba Bihar: तेजस्वी यादव के क्षेत्र में बागेश्वर बाबा को नहीं मिली एंट्री, जानिए पूरा मामला?
'ट्रंप के टैरिफ फैसलों से बढ़ी अनिश्चितता'
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद अमेरिका के तीन बड़े व्यापारिक साझेदारों मैक्सिको, कनाडा और चीन से आने वाले उत्पादों पर भारी आयात कर लगा दिए। हालांकि, बातचीत के बाद ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा के लिए एक महीने की छूट दी है। लेकिन 2 अप्रैल से वे फिर से 'रिसीप्रोकल टैरिफ' (प्रतिस्पर्धात्मक कर) लगाने की योजना बना रहे हैं।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On US President Donald Trump imposing reciprocal tariffs, Yog guru Baba Ramdev says, "There is a new era of intellectual colonization. Amid this, ever since Donald Trump rose to power, he created a new world record of 'tariff terrorism'. He has… pic.twitter.com/aUgrVhm5pa
— ANI (@ANI) March 9, 2025
उनके इन फैसलों से वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। भारत समेत कई देशों के बाजारों में अस्थिरता देखने को मिली है।
कैलिफोर्निया के मंदिर पर हमले की निंदा
बाबा रामदेव ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत को धार्मिक आतंकवाद को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया धार्मिक आतंकवाद से पीड़ित है। सभी देशों के नेताओं को मिलकर इसका हल निकालना होगा, और इस दिशा में भारत को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए।"
औरंगजेब को बताया लुटेरा, शिवाजी को आदर्श
औरंगजेब को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा, "औरंगजेब भारत के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकता। वह लुटेरों के परिवार से था। चाहे बाबर हो या उसका परिवार, वे भारत को लूटने आए थे। उन्होंने हजारों महिलाओं पर अत्याचार किए। हमारे लिए केवल छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श हो सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी की यात्रा इस दिन से होगी शुरू, श्रद्धालुओं के लिए क्या होगी व्यवस्था?












Click it and Unblock the Notifications