Bageshwar Baba Bihar: तेजस्वी यादव के क्षेत्र में बागेश्वर बाबा को नहीं मिली एंट्री, जानिए पूरा मामला?

Bageshwar Baba Bihar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर घीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बिहार के वैशाली के राधोपुर क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं मिली। घीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 5 मार्च को, वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा अंतर्गत जुड़ावनपुर गांव में आना था।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर यहां पर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए जुड़ावनपुर गांव आने वाले थे। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Bageshwar Baba Bihar

लालू यादव का गढ़ है राघोपुर

गंगा के दियारा क्षेत्र में मौजूद जुड़ावनपुर गांव बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा अंतर्गत आता है। ये क्षेत्र लालू यादव का गढ़ रहा है। इस वक्त यहां से RJD नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। इस सीट से लालू यादव और रबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

इस वजह से नहीं मिली अनुमति

बता दें कि, जुड़ावनपुर गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। ये एक प्रकार से द्वीपीय क्षेत्र है। चारों ओर से गंगा नदी से घिरा हुआ है।जहां पर जाने का एक मात्र साधन पीपी पुल है इसके अलावा नाव के जरिए ही यहां लोग जा पाते हैं।

प्रशासन का कहना था कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के कार्यक्रम में 4 से 5 लाख लोगों के आने की संभावना थी। वहां पर जाने के लिए पर्याप्त साधन मौजूद नहीं है। इस वजह से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

बागेश्वर बाबा ने वीडियो जारी कर किया वादा

वहीं कार्यक्रम रद्द होने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांग ली। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 'प्रशासनिक व्यवधानों के कारण हम नहीं आ पा रहे हैं। आप लोग अपना कार्यक्रम सफल बनाओ।'

उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि, 'हम जुड़ावनपुर गांव जरूर आएंगे, जब आएंगे तब उसकी जानकारी पहले से ही आपलोगों को दे दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, आप लोग साथ मिलकर उत्सव मनाएं।'

पांच दिन तक गोपालगंज में करेंगे हनुमंत कथा

वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार( 6 मार्च) से बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा करने वाले हैं। वे रामनगर स्थित रामजानकी मठ में पांच दिन तक राम कथा करेंगे। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 35 साल पहले Lalu Yadav कैसे बने CM, जदयू सांसद Lalan Singh ने बताया 1990 में क्या हुआ था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+