Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी की यात्रा इस दिन से होगी शुरू, श्रद्धालुओं के लिए क्या होगी व्यवस्था?

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी (baba barfani) के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 38 दिवसीय यात्रा (Amarnath Yatra) की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी, जो 09 अगस्त 2025 तक चलेगी।

अमरनाथ यात्रा की तारीखों का निर्णय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 48वीं बोर्ड बैठक में लिया गया है। इस बारे में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल यात्रा 03 जुलाई को दोनों मार्गों-अनंतनाग और बालटाल से एक साथ शुरू होगी।

Amarnath Yatra

यात्रा का समापन रक्षाबंधन के दिन यानी 09 अगस्त को होगा। बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों की संभावित बढ़ती आमद को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर और अन्य स्थानों में आवास क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की गई। ई-केवाईसी और आरएफआईडी कार्ड जारी करने के लिए यात्री सुविधा केंद्रों के संचालन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, नौगाम और कटरा रेलवे स्टेशनों सहित कई स्थानों पर ऑन-द-स्पॉट तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के उपायों पर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान उपराज्यपाल ने यात्रा मार्ग से संबंधित चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में यात्रा के बारे में सूचना प्रसार, तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं के लिए बीमा कवरेज, ट्रैक रखरखाव, पवित्र गुफा क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करने के उपाय, हेली सेवाएं, चिकित्सा, सुरक्षा निगरानी और सेवाओं को किराए पर लेने के लिए एक डिजिटल प्रीपेड प्रणाली पर भी चर्चा की गई।

तीर्थयात्रियों के लिए आवास, लंगर सेवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। सुरक्षित तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बोर्ड ने मांग के आधार पर बालटाल, पहलगाम, नुनवान, पंथा चौक श्रीनगर में आवश्यकतानुसार सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+