अब हिंदू भाइयों को भी मस्जिद निर्माण में करनी चाहिए मदद: रामदेव

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। फैसले पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर एतिहासिक फैसला सुनाया है अब वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से फैसले का सम्मान करने को कहा है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

मस्जिद निर्माण में हिंदू भाई भी करें मदद

मस्जिद निर्माण में हिंदू भाई भी करें मदद

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या केस पर 40 दिन चली सुनवाई के बाद शनिवार को न्यायालय ने अपना फैसला दे दिया है। कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला को देने का आदेश दिया है और मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में ही कहीं अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है। फैसले का सम्मान करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि यह फैसला एतिहासिक है। मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक भूमि आवंटित करने का निर्णय स्वागत योग्य है, मेरा मानना ​​है कि हिंदू भाइयों को मस्जिद के निर्माण में भी मदद करनी चाहिए।

फैसला किसी की हार या जीत नहीं

फैसला किसी की हार या जीत नहीं

बता दें कि, शनिवार को बाबा रामदेव ग्रेटर नोएडा में एक योग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंथे। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कोर्ट के फैसले को किसी की हार या जीत से जोड़कर नहीं लेना चाहिए। हिंदू और मुसलमान मिलकर भगवान राम के मंदिर का निर्माण करेंगे और मस्जिद के निर्माण के लिए भी हिंदू भाईयों को आगे आना चाहिए। देश में ऐसे कई मंदिर और मस्जिद हैं जिनका निर्माण मिलकर किया गया है।

RSS प्रमुख ने कही ये बात

RSS प्रमुख ने कही ये बात

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश की जनता से फैसले का सम्मान करने की अपील की है और कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह मामला दशकों से चल रहा था और यह सही निष्कर्ष पर पहुंच गया है। इसे जीत या हानि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+