निरंकारी बाबा हरदेव सिंह केे अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बीते 13 मई को कनाड़ा में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह और उनके दामाद अवनीत सेतिया का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
LIVE: निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का अंतिम दर्शन
अंतिम संस्कार से पहले बाबा हरदेव का अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में उनके अनुवाई पहुंचे हैं। दोपहर लगभग 12 बजे बाबा की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी जो निरंकारी कॉलोनी से जीटीबी नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, विधानसभा और ISBT होते हुए निगम बोध घाट पहुंचेगी।
संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का कनाड़ा में सड़क हादसे में निधन

आपको बताते चलें कि बाबा हरदेव सिंह कनाडा के मॉन्ट्रियल में सड़क हादसे में निधन हो गया था जिसके बाद सोमवार को उनका उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था और दिल्ली के बुराड़ी के मैदान में दो दिनों तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था।
Paid tributes to Late Baba Hardev Singh ji and met the members of Nirankari Ashram to express my condolences pic.twitter.com/gMzRwVsuzy
— Rajnath Singh (@BJPRajnathSingh) May 17, 2016
बाबा हरदेव सिंह की पत्नी बनीं निरंकारी समुदाय की प्रमुख
बाबा हरदेव सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी सविंदर कौर को अब उनके उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया है। मंगलवार की देर रात इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। मंगलवार की रात ही सविंदर कौर को निरंकारी मिशन के प्रमुख पद के लिए चुने जाने के बाद उन्हें सतगुरु की शक्तियों की निशानी सफेद दुपट्टा भेंट किया गया। आपको बता दें कि फर्रुखाबाद की रहने वाली सविंदर कौर ने 1975 में बाबा हरदेव सिंह से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications