बागेश्वर बाबा के बाद Dr. Ashok Sinha के निशाने पर जॉन अब्राहम!, बोले- फिटनेस फ्रीक को भी हेयर लॉस
बागेश्वर बाबा के बाद मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को लेकर टिप्पणी की है। एक वीडियो इंटाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट किया है। इससे पहले डॉ. अशोक सिन्हा उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बागेश्वर बाबा को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसकी खूब चर्चा हुई।
हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा (Dr. Ashok Sinha) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, ये वीडिया बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को लेकर है। इस वीडियो में हेयर एक्सपर्ट ने वीडियो में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

डॉ. अशोक सिन्हा ने बागेश्वर बाबा की हेयर लॉस की समस्या पर चर्चा करने के बाद, अब उन्होंने बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन जॉन अब्राहम के बालों की स्थिति पर बात की है। जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका अपनाने का आरोप लगाया तो वहीं कुछ ने कहा है एक्सपर्ट ने इसके जरिए अपना व्यवसाय चमकाने का प्रयास किया है।
वीडियो में एक्सपर्ट बड़ा दावा
ताजा वीडियो Dr. Ashok Sinha ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जॉन अब्राहम का शारीरिक रूप से तो फिट हैं, लेकिन उनके बालों में समस्याएं हैं। एक्सपर्ट ने कहा कि उनके क्राउन एरिया तक के बाल पतले हैं। Dr. Sinha के मुताबिक एक्टर की ये समस्या जेनेटिक हो सकती है या फिर अधिक वजन उठाने की वजह से भी क्राउन एरिया के बाल झड़ जाते हैं।
डॉ. अशोक ने बागेश्वर बाबा दी थी सलाह
हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उद्योगपित मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में बागेश्वर बाबा के कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। जिन्हें देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक सिन्हा ने बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची निकाली है। जिसमें डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को उनके बालों को लेकर सलाह दी।
क्या था पर्ची में?
पर्ची में एक्सपर्ट ने लिखा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। इस समस्या की वजह जेनिटिक है। हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट ने आगे कहा कि बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से ये बात पता चली है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते। बाबा बागेश्वर मिठाई ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि प्रोटीन वाली चीजें कम खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications