क्या घोषित बाहुबली की कीमत बेटी के सम्मान से ऊपर है? विनेश फोगाट के समर्थन में राहुल गांधी का Tweet

Rahul Gandhi on Vinesh Phogat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि 'देश की हर बेटी के लिये आत्मसम्मान पहले है, अन्य कोई भी पदक या सम्मान उसके बाद। आज क्या एक 'घोषित बाहुबली' से मिलने वाले 'राजनीतिक फायदे' की कीमत इन बहादुर बेटियों के आंसुओं से अधिक हो गई?'

'प्रधानमंत्री राष्ट्र का अभिभावक होता है'

उन्होंने आगे लिखा कि 'प्रधानमंत्री राष्ट्र का अभिभावक होता है, उसकी ऐसी निष्ठुरता देख पीड़ा होती है।' राहुल गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रखा सम्मान

आापको बता दें कि विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार दोनों को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रख दिया था।

क्यों किया विनेश फोगाट ने ऐसा?

आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने देश के शीर्ष पहलवानों के साथ कथित अन्याय के विरोध में ये कदम उठाया है। उन्होंने खेल रत्न वापस करने की घोषणा की थी और शनिवार को जब वह इसे लौटाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय जा रही थीं तब पुलिस ने रोका तो उन्होंने अपना सम्मान कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया था, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

'महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया'

मालूम हो कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वो कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह के चुनाव का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि संजय सिंह पूर्व प्रमुख के काफी करीबी हैं और इस कारण उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को सरकार ने भंग कर दिया

तो वहीं कुछ दिनों पहले ही रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को सरकार ने भंग कर दिया है और नए अध्यक्ष संजय सिंह भी पद से हट गए हैं लेकिन पहलवानों का विरोध जारी है।

'संजय सिंह ने पहलवानों पर राजनीति करने का आरोप लगाया'

जबकि दूसरी ओर संजय सिंह ने अब पहलवानों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी से पहले भी पहलवान मिले थे, मुझे लग रहा है कि ये सब सियासी मंशा के तहत हो रहा है।

'सरकार ने तीन सदस्यीय समिति बनाई'

फिलहाल रेसलिंग फेडरेशन का काम देखने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है जिसके अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा हैं जबकि पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएस सोमाया और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर इस पैनल के मेंबर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+