आजम खान ने क्यों कहा, रामपुर में सपा करेगी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आगामी लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। आजम खां ने शुक्रवार को कहा कि सपा की रामपुर इकाई लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करेगी। कार्यकर्ताओं की राय से आजम खां ने सपा हाईकमान को अवगत करा दिया है। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा देश के सभी संस्थानों को नियंत्रित करना चाहती है और एक हद तक इसमें सफल भी रही है।

Azam Khan says, Samajwadi Party’s Rampur unit will boycott Lok Sabha polls 2019

अली जौहर विश्वविद्यालय की संपत्तियों के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के आजम खां ने कहा कि जिला प्रशासन ने जो हालात पैदा कर दिए हैं, उसमें निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है, यहां भय और आतंक का माहौल बना दिया गया है। केंद्र द्वारा सीबीआई जैसी एजेंसियों को अपमानित किया जा रहा है, उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। आजम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है।

आजम खां ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर कश्मीर जैसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। जिला प्रशासन ने जानबूझकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की है।

अली जौहर विश्वविद्यालय मार्ग पर सपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री आजम खां द्वारा बनवाए गए उर्दू गेट को गिरा दिया गया था। इसके बाद से ही सपा नेता आजम खां भड़के हुए हैं। आजम खां लगातार सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। आजम खां ने रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा देनी वाली सरकार ज्यादती कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+