आजम खां ने कहा 'उत्‍तर प्रदेश केंद्र सरकार के पापों का भुगतान कर रही है

azam khan
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ और कद्दावर नेता आजम खां ने एक बार से विवादित बयान देकर स्‍वयं को मीडिया की सुर्खियों में आने का प्रयास किया है। आजम ने चुनावी हार का जवाब देते हुए कहा है कि उत्‍तर प्रदेश केंद्र सरकार के पापों का भुगतान कर रही है।

आजम खां ने कहा है कि हमारी सरकार ने यूपी में इतनी बिजली दी कि लोग घरों से बाहर वोट डालने के लिए निकले ही नहीं और घरों में बैठकर ही हचा खाते रह गए। आजम के इस बयान से उनकी बौखलाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के इस्‍तीफे दिए जाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।

गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव 2014 में सपा को सिर्फ 5 सीटें ही मिली हैं जिसके बाद भाजपा के विधायक कलराज मिश्र ने मुख्‍यमंत्री के इस्‍तीफे की मांग कर दी है। बौखलाई सपा सरकार अब छिपने का बहाना ढूंढ रही है और एक फिर से विवादित बयान देने शुरु कर दी है। आजम ने यह भी कहा है कि भाजपा जीत गई है लेकिन किसी भी हालत में वो अच्‍छे दिन नहीं ला पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+