आजम खान की पत्नी का आरोप, बीजेपी उनके पति को झूठे केस में फंसा रही है
नई दिल्ली। यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई को उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातमा ने कहा कि, उनके खिलाफ एक षड़यंत्र के तहत ये मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आजम खान के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही उनक नाम सरकारी पोर्टल पर भू माफिया के तौर पर डाल दिया गया है।

फातमा ने योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश में पुलिस बल पर आरोप लगाया कि वह राज्य में उपचुनाव से पहले झूठे मामलों में सांसद को फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार चाहती है कि उपचुनाव से पहले मेरे पति के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाएं क्योंकि वे उन्हें लोकसभा की लड़ाई में हराने में नाकाम रहे थे। उत्तर प्रदेश में सितंबर में चुनाव होने की संभावना है। ये सीटें हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हो गई हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता खान ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा की जया प्रदा को हराया था। फातमा ने आरोप लगाया कि रामपुर के जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा पर उनके पति तो जमीन हड़पने के झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जमीन की कोई जबरदस्ती खरीद-फरोख्त नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि, मेरे पति द्वारा 2006 में जमीन खरीदी गई थी और भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था। जमीन खरीदने के 13 साल बाद इस मामले को अचनाक हवा क्यों दी गई? यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि, सत्ताधारी पार्टी मेरे पति के खिलाफ साजिश कर रही है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि, वर्तमान डीएम और एसपी ने रामपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद इस मामले की उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications