Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मशहूर एक्टर की पत्नी को कैंसर, लिखा- आधी जंग जीत चुकी हूं, आधी लड़नी है

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता की पत्नी ने अपने सोशल अकाउंट पर जो लिखा है, वो बेहद भावुक करने वाला है। पढ़िए, उन्होंने क्या लिखा...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, सिंगर, लेखक और डायरेक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ताहिरा का कैंसर स्टेज-1A पर पहुंच गया है। कैंसर का इलाज कराने के दौरान बीच में लौटीं ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद भावुक पोस्ट लिखकर इस बारे में अपने फैंस को बताया है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए बताया है कि उनका कैंसर स्टेज-0 से स्टेज-1A पर पहुंच चुका है। इससे पहले बीते 22 सितंबर को ताहिरा ने बताया था कि उन्हें 'प्री इनवेसिव ब्रेस्ट कैंसर' है।

इंस्टाग्राम पर लिखी ये भावुक पोस्ट

इंस्टाग्राम पर लिखी ये भावुक पोस्ट

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'आपको जब कैंसर के बारे में पता चलता है, तो आप वही करते हैं। आप उसे बाहर का रास्ता दिखाते हैं, हालांकि ये काफी मुश्किल भरा होता है। उस वक्त हमें उस ताकत के बारे में पता नहीं होता, जो हम सभी के अंदर होती है और जिसे हम तब पहचानते हैं, जब उसे आजमाते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि आइए अपने जीवन में होने वाले नाटक के हीरो बनते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर आपके जीवन में कोई बाधा आती है तो ये आपके ऊपर है कि आप उसे कैसे लेते हैं। कैसे उसपर काबू पाते हैं, कैसे उसे हराते हैं, और खुद के लिए कैसे उसे बेहतर बनाते हैं।'

'मेरा अपग्रेड वर्जन इससे लड़ रहा है'

'मेरा अपग्रेड वर्जन इससे लड़ रहा है'

ताहिरा ने आगे लिखा है, 'तो अब मेरा खुद का अपग्रेड वर्जन कैंसर की स्टेज-1A से लड़ रहा है, जो शुरुआत में डिटेक्ट हुए कैंसर का ही एक परिणाम है। मेरी कीमोथेरेपी के 12 सेशन होने हैं, जिनमें से 6 सेशन हो चुके हैं और 6 अभी बाकी हैं। यह पोस्ट मेरी उस यात्रा को समर्पित है, जहां मैं आधी जंग जीत चुकी हूं और आधी आप में से हर उस शख्स के साथ मिलकर लड़ना चाहती हूं, जो इससे गुजर रहे हैं। मजबूत बनिए, हम इसपर काबू पाएंगे। मैं उन लोगों को भी आभार देना चाहती हूं, जो मेरे आसपास हैं और जिन्होंने इसे सही भावनाओं में लिया और कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।'

आयुष्मान ने लिखा, 'मुझे तुमपर गर्व है'

आयुष्मान ने लिखा, 'मुझे तुमपर गर्व है'

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ताहिरा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'काम शुरू...प्री-प्रोडक्शन। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और आभार।' इस ट्वीट के साथ ही ताहिरा ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो एक कार में बैठकर अपने ऑफिस के लिए जा रहीं थी। ताहिरा की इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उनके पति आयुष्मान खुराना ने लिखा था, 'मुझे तुमपर गर्व है।' एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने कहा था, 'मुझे बेहद खुशी है कि मेरे पास ताहिरा जैसी जीवनसंगिनी है, जो काफी बहादुर, मजबूत और एक प्रेरणा है। ताहिरा के साथ मैंने अपने जीवन को एक अलग प्रिज्म के जरिए देखना शुरू कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+