Ayodhya Verdict: कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें -मायावती

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट कुछ ही देर में अपना अहम फैसला सुनाएगा। कोर्ट के फैसले से पहले तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ट्वीट करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शांति बनाए रखें। बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक पीठ अपना फैसला सुनाएगी।

mayawati

सु्प्रीम कोर्ट के फैसले से पहले मायावती ने कहा कि फैसले की घड़ी समाप्त हुई, जिसपर आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाएगा। मायावती ने समाज के सभी तबकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'अयोध्या प्रकरण अर्थात रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई जिसपर आज मानीनय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाने वाला है। सभी लोगों से पुनः अपील है कि वे कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शान्ति बनाए रखें।'

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीन 16 अक्टूबर को अयोध्या विवाद की सुनवाई पूरी कर ली थी। इस मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के फैसले से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। किसी भी तरह के असमाजिक तत्व से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+