अयोध्या फैसले के मद्देनजर अमित शाह के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक, अजीत डोभाल और आईबी चीफ भी मौजूद
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 70 साल से कानूनी लड़ाई में उलझे देश के सबसे चर्चित अयोध्या भूमि विवाद पर शनिवार को फैसला सुनाएगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर की संविधान पीठ सुबह साढ़े दस बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू करेगी।

कोर्ट का फैसला आने से पहले देश भर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। NSA अजीत डोभाल, आईबी प्रमुख अरविंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं।
सीएम योगी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है यूपी सरकार और यूपी पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क है। सीएम योगी मॉनिटिरिंग रूम में डीजीपी ओपी यादव के साथ पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था को काबू में रखने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications