प्राण प्रतिष्ठा में कर्नाटक के लिंगराज बसवराज अप्पा सहित 14 दंपति होंगे यजमान, जानें कौन हैं लिंगराज?
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के राम मंदिर में कल प्राण प्रतिष्ठा समरोह का आयोजन किया जा रहा है। कल रामलला की मूर्ति पूरे विधि विधान के साथ गर्भगृह में स्थापित होगी और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर भव्य आयोजन की तैयारी है। दूर-दूर से मेहमान उत्सव का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं।
मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में कुल 14 दंपति यजमान बनेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और आरएसएस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ये यजमान भारत के उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भाग के रहने वाले हैं।

यजमान सूची में कर्नाटक के लिंगराज बसवराज अप्पा भी शामिल हैं। उनके अलावा उदयपुर के बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष के रामचंद्र खराड़ी, असम के राम कुई जेमी, जयपुर के गुरुचरण सिंह गिल, हरदोई के रविदास समाज के कृष्ण मोहन, मुल्तानी से रमेश जैन, तमिलनाडु से अडालारासन, महाराष्ट्र के विट्ठल राव कांबले और महाराष्ट्र के लातूर के घुमंतू समाज के ट्रस्टी महादेव राव गायकवाड़ भी यजमान की लिस्ट में हैं।


इनके अलावा लखनऊ के दिलीप वाल्मीकि, काशी के डोम राज परिवार के अनिल चौधरी और काशी के ही कैलाश यादव, हरियाणा के पलवल के अरुण चौधरी और काशी के ही कवींद्र प्रताप सिंह प्राण प्रतिष्ठा में यजमान होंगे।
यह भी देखें: Ram Mandir: गर्भगृह में सूर्य की रोशनी से जगमगाएगा रामलला का शीश, जानें कैसे होगा प्रतिमा का 'सूर्य तिलक'?
कौन हैं लिंगराज बसवराज अप्पा?
लिंगराजप्पा बसवराज अप्पा विश्व हिंदू परिषद के उत्तरी कर्नाटक के मानद अध्यक्ष हैं। वह कलबुर्गी जिले से तालुक रखते हैं। लिंगराजप्पा का संघ परिवार और बीजेपी से गहरा नाता रहा है।

लिंगराजप्पा बसवराज अप्पा शरणबासवेश्वर पीठाधिपति शरणबासवप्पा अप्पा के भतीजे हैं। शरणबसवप्पा अप्पा कल्याण कर्नाटक के शक्तिशाली वीरशैव लिंगायत संत हैं। लिंगराजप्पा वीरशैव समुदाय से हैं। वीरशैव लिंगायत समुदाय कर्नाटक का प्रमुख समुदाय है। लिंगराजप्पा कलबुर्गी और बीदर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थानों की देखभाल करते हैं।
यह भी देखें: Ram Mandir: स्पेस से ऐसा नजर आता है अयोध्या का राम मंदिर, ISRO ने जारी की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications