प्रधानमंत्री ने कोठंडारामस्वामी में की पूजा, प्राण प्रतिष्ठा से पहले पहुंचे अरिचल मुनाई, यहीं बना था रामसेतु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज पीएम धनुषकोडी के श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी अरिचल मुनाई गए, मान्यताओं के अनुसार ये वही जगह है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था।
पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार धनुषकोडी ही वो जगह है, जहां भगवान राम ने रावण को हराने की शपथ ली थी। इसी स्थान से श्री राम अपनी सेना के साथ लंका पर विजय के लिए आगे बढ़े थे। कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी की इन यात्राओं का काफी महत्व है। कल प्रधानमंत्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे।

राम सेतु क्या है?
भगवान राम जब माता सीता की तलाश में थे और उन्हें पता लगा की रावण ने लंका में उन्हें कैद कर रखा है तब वो अपनी वानरसेना के साथ लंका पर चढ़ाई करने के लिए आगे बढ़े। वानरसेना के साथ जब श्री राम आगे बढ़े तो उनके और लंका के बीच विशाल समुद्र खड़ा था। भगवान राम ने यहां समुद्र देव से प्रार्थना की और आगे जाने का रास्ता मांगा।
भगवान राम की सेना में नल और नील नाम के दो वानर थे। कहा जाता है कि दोनों बहुत कुशल इंजीनियर थे। उन दोनों ने अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए समुद्र देव के आशीर्वाद और श्री राम के नेतृत्व में हर पत्थर पर राम नाम लिख कर समुद्र में फेंका और पत्थर तैरने लगे। उन तैरते पत्थरों से नल और नील ने समुद्र पर पूल बना दिया।
यह भी देखें: Ram Janmbhumi Dispute: रामजन्मभूमि मुद्दे को किसने बनाया था हिंदू बनाम मुस्लिम का मसला?
यही पूल लंका विजय की पहली सीढ़ी बनी। कहा जाता है कि जब लंका विजय के बाद जब श्री राम माता सीता के साथ वापस लौट रहे थे तब उन्होंने इस सेतु को तोड़ दिया था। आज राम सेतु का ये स्थान टूरिस्ट अट्रैक्शन है। ये दक्षिण भारत का आखिरी छोर है। आज भी इस पूल के अवशेष देखने को मिलते हैं। वहीं, कुछ मंदिरों में इस पूल के पत्थर रखे हुए हैं जो पानी में तैरते हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम कर रहे मंदिरों का दौरा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले पीएम मोदी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी पीएम ने मंदिरों का दौरा और पूजा अर्चना की थी।
तमिलनाडु में प्रधानमंत्री ने मंदिरों में जा कर पूजा अर्चना की। कल पीएम मोदी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।
यह भी देखें: Ram Mandir: गर्भगृह में सूर्य की रोशनी से जगमगाएगा रामलला का शीश, जानें कैसे होगा प्रतिमा का 'सूर्य तिलक'?












Click it and Unblock the Notifications