Ayodhya Ram Mandir Doors: राम मंदिर के दरवाजों में छुपे हैं चमत्कार, जानें क्या हैं वैज्ञानिक-आध्यात्मिक तथ्य

Ayodhya Ram Mandir Doors: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे न सिर्फ अद्भुत शिल्पकला से सजाया गया है, बल्कि इसके निर्माण में उपयोग की गई सामग्री भी अत्यंत विशेष और अद्वितीय है।

मंदिर की दीवारों से लेकर विशाल स्तंभों और दरवाज़ों तक, हर एक तत्व भारतीय विरासत, आस्था और अद्भुत कारीगरी का प्रतीक है। आइए जानते हैं राम मंदिर के दरवाजों का क्या है चमत्कारीक और वैज्ञानिक रहस्य...

ayodhya-ram-mandir-doors-teak-wood-miracle-facts

मकराना संगमरमर से सजा दिव्य राम मंदिर

राम मंदिर के निर्माण में प्रसिद्ध राजस्थानी मकराना संगमरमर का उपयोग किया गया है। यही वही संगमरमर है, जिसका इस्तेमाल ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्मारकों में भी हुआ था। इसकी चमक, मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इसे विश्वभर में खास बनाती है।

राम मंदिर के 46 दरवाजों का रहस्य

राम मंदिर में कुल 46 भव्य दरवाज़े लगाए गए हैं। इन में से कई दरवाज़ों पर सोने की परत चढ़ाई गई है, जिससे वे अत्यंत चमकदार और दिव्य दिखाई देते हैं। इन सोने जड़े दरवाज़ों पर की गई नक्काशी मंदिर की शिल्पकला की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लगा देती है।

मंदिर के सभी दरवाज़े महाराष्ट्र से लाई गई उच्च गुणवत्ता वाली सागौन (Teak) की लकड़ी से बनाए गए हैं। इस लकड़ी की खासियत इसकी मजबूती, प्राकृतिक चमक और सड़न-रोधी गुण हैं। सागौन लकड़ी की कीमत ₹50,000 से लेकर ₹1,00,000 प्रति घन मीटर तक होती है।

क्या है वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व

यह लकड़ी हवा, नमी और मौसम के उतार-चढ़ाव में भी दशक दर दशक मजबूत बनी रहती है। वन अनुसंधान संस्थान (Forest Research Institute), देहरादून के विशेषज्ञों ने राम मंदिर के दरवाज़ों के लिए विशेष रूप से सागौन की लकड़ी का उपयोग करने की सिफारिश की थी। इसके बाद मंदिर निर्माण समिति ने महाराष्ट्र के सागौन को सबसे उपयुक्त और मज़बूत मानते हुए इसे चुना।

रोचक तथ्य: राम मंदिर के दरवाज़ों से जुड़ी खास बातें

  • दरवाज़ों पर लगे सोने की परतें विशेष कलाकारों द्वारा हाथों से तैयार की गई हैं।
  • हर एक दरवाज़े पर भगवान राम के जीवन और हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित नक्काशी की गई है।
  • सागौन लकड़ी का उपयोग प्राचीन भारतीय मंदिरों में भी होता आया है-इसी परंपरा को राम मंदिर में पुनर्जीवित किया गया है।
  • दरवाज़ों को विशेष तकनीक से स्थापित किया गया है ताकि वे सौ साल बाद भी बिना क्षति के मजबूती बनाए रखें।

राम मंदिर के दरवाज़े केवल प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और आस्था का प्रतीक हैं। सोने की परत, मकराना संगमरमर और मजबूत सागौन की लकड़ी का संयोजन न सिर्फ मंदिर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमर धरोहर बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+