Ayodhya Weather: 22 जनवरी को अयोध्याधाम में निकलेगी धूप या होगी बारिश? IMD ने लॉन्च किया नया पेज
Ayodhya Weather News in Hindi: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। मौसम विभाग भी पीछे नहीं है।

आईएमडी ने गुरुवार को अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए एक अलग से वेबपेज लॉन्च किया है। जिसमें अयोध्या और उसके आस-पास के इलाकों के मौसम का हाल हर मिनट पर लोगों को मिलता रहेगा।
दरअसल इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहा है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है लेकिन 22 जनवरी को वीवीआईपी का मेला अयोध्या में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने उठाया बड़ा कदम
ऐसे में लोगों को वहां पहुंचने में मौसम बाधा ना बने और मौसम की हरकत को देखते हुए वहां जाने की प्लानिंग लोग करें इसलिए मौसम विभाग ने ये कदम उठाया है।
आपको बता दें कि इस पेज पर आपको 17 जनवरी से 24 जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमान देखने को मिलेगा। इस पेज पर आपको वेदर फोरकास्ट, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न की जानकारी मिलेगी तो वहीं ये वेब पेज 5 भाषाओं ( हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश) में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें आपको अयोध्या में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखने को मिलेगा।
22 जनवरी को अयोध्या में कैसा रहेगा मौसम?
अभी तक के पूर्वानुमान के मुताबिक अयोध्या में 22 जनवरी की शुरुआत तो सुबह कोहरे से ही होगी लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा और दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री के करीब होने का अनुमान है।फिलहाल अभी तक तो बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।
मौसम के खुशनुमा रहने के आसार
कुल मिलाकर गुनगुनी धूप के साथ ही मौसम के खुशनुमा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपने पेज के बारे में राज्य सरकार को भी जानकारी दे दी गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दिन अयोध्या में करीब 100 चार्टर्ड प्लेन उतर सकते हैं, ऐसे मे मौसम की जानकारी उनके लिए काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications