अयोध्या केस: रामलला के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने की शांति बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली। बहुचर्चित अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट शनिवार सुबह 10:30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में 5 जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की मैराथन सुनवाई के बाद 16 अक्टूबर को अयोध्या मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अयोध्या सहित पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट पर है। अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, रामलला विराजमान के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने भी सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ayodhya case verdict: Mahant Satyendra Das appeals to all to respect the Supreme Court verdict and maintain peace

महंत सत्येंद्र दास ने कहा, 'मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और शांति बनाए रखें। प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि अयोध्या का फैसला किसी की हार या जीत नहीं होगी।' बता दें कि अयोध्या पर आने वाले फैसले से पहले, हर तरह से सतर्कता बरती जा रही है। अयोध्या में पैरा मिलिट्री की कई कंपनियां तैनात की गई हैं।

अयोध्या में 20 अस्थाई जेल बनाए गए हैं और 100 से अधिक स्कूलों को सुरक्षा बलों के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा 30 बम निरोधक दस्ते भी तैनात किए गए हैं। मेरठ और अलीगढ़ सहित प्रदेश के 9 संवेदनशील जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। ज़रूरत पड़ी तो कुछ समय के लिए पूरे प्रदेश की इंटरनेट सेवाएं बंद की जा सकती हैं। जिससे असामाजिक तत्व इसका लाभ न उठा सकें।

पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेज 11 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अयोध्या पर कल आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। सोशल मीडिया पर प्रशासन खास नजर रख रहा है ताकि किसी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वालों से निपटा जा सके। सरकार और प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+