अयोध्याधाम हवाई अड्डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित, पावन नगरी के भविष्य के बारे में क्या बोले पीएम मोदी?

Maharishi Valmiki International Airport, Ayodhyadham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की ओर से अयोध्या एयरपोर्ट का नाम 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्याधाम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की सराहना की है।

पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार भगवान राम की पवित्र नगरी को पूरी दुनिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा है कि ये कदम महर्षि वाल्मीकि को देश के लोगों की ओर से आदरपूर्वक श्रद्धांजलि है।

pm modi ayodhya airport

Recommended Video

    अयोध्याधाम हवाई अड्डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित

    अयोध्या एयरपोर्ट के नाम और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने को मंजूरी
    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अयोध्या एयरपोर्ट का नाम 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्याधाम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी फैसला लिया गया।

    'अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प'
    बाद में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक एक्स पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। '

    उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'इसी कड़ी में यहां के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के साथ ही इसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।'

    उनके मुताबिक, 'यह कदम महर्षि वाल्मीकि जी को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है।'

    30 दिसंबर, 2023 को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
    इससे पहले पिछले साल 30 दिसंबर को ही पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। 1,450 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट को इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में चमत्कार बताया जा रहा है, जो देश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत रूप है।

    इसे भी पढ़ें- Jubin Nautiyal के 'मेरे घर राम आए हैं' भजन को सुनकर पीएम मोदी हुए गदगद, एक्स पर लिख दी दिल की बात

    इस एयरपोर्ट को GRIHA 4-स्टार सर्टिफेक्शन प्राप्त है और इसके निर्माण में पर्यावरण की सभी चुनौतियों को ध्यान में रखा गया है। उम्मीद है कि यह एयरपोर्ट श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

    इस एयरपोर्ट को अभी एक घंटे में चार हवाई जहाज के मूवमेंट के हिसाब से विकसित किया गया है, जिसमें पीक-ऑवर में 750 से ज्यादा यात्रियों को संभालने की क्षमता है। आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी होती रहनी है।

    अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें खुद पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+