Flight delay: कोहरे के चलते उड़ानों में देरी, 6 मेट्रो एयरपोर्ट्स पर 'वॉर रूम', रोजाना 3 बार रिपोर्टिंग
Flight delays Due To Fog: सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट्स कई घंटों की देरी से उड़ रही है, जिससे पैसेंजर काफी परेशानी से जूझ रहे है। एक दिन पहले जहां नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस कंपनियों को एसओपी जारी की थी।
वहीं अब उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोहरे से संबंधित उड़ान देरी पर नई कार्य योजना (action plan) साझा की है। जिसके तहत उड्डयन मंत्रालय ने सभी 6 मेट्रो हवाई अड्डों के लिए प्रतिदिन तीन बार रिपोर्टिंग मांगी है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कोहरे से संबंधित देरी के मद्देनजर नई मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOP) जारी की है, इसके अलावा मंत्रालय ने अब सभी छह मेट्रो हवाई अड्डों से प्रतिदिन तीन बार घटनाओं की रिपोर्टिंग मांगी है।
मंत्री सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "कोहरे से उत्पन्न व्यवधानों को देखते हुए यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए कल सभी एयरलाइनों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गईं।"
1. इन एसओपी के अलावा हमने सभी 6 मेट्रो हवाई अड्डों के लिए प्रतिदिन तीन बार घटना की रिपोर्टिंग मांगी है।
2. DGCA India निर्देशों, SOPs और CARs के कार्यान्वयन की नियमित रूप से निगरानी और रिपोर्ट की जाएगी।
3. यात्री असुविधा के संबंध में किसी भी मुद्दे का तुरंत समाधान करने के लिए 6 मेट्रो हवाई अड्डों पर हवाई अड्डों और एयरलाइन ऑपरेटरों द्वारा 'वॉर रूम' स्थापित किए जाएंगे।
4. चौबीसों घंटे पर्याप्त सीआईएसएफ जनशक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
5. दिल्ली एयरपोर्ट पर RWY 29L को आज CAT III चालू कर दिया गया है।
6. री-कार्पेटिंग के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT III के रूप में RWY 10/28 का परिचालन भी शुरू किया जाएगा।
72 घंटों में 600 से अधिक उड़ानों में देरी
बता दें कि सीएटी III लैंडिंग एक सटीक दृष्टिकोण है, जो विमान को कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित रूप से उतरने की अनुमति देता है। सर्दी के चलते दिल्ली में घना कोहरा देखा जा रहा है, जिसमें दृश्यता में कई घंटों तक उतार-चढ़ाव रहा और कभी-कभी तो यह शून्य तक गिर गई। पिछले 72 घंटों में गंभीर मौसम की स्थिति के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की 600 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications